थलापति विजय की फिल्म में नजर आएंगी पूजा हेगड़े, जल्द शुरू करेंगी शूटिंग
अभिनेता थलापति विजय को पिछली बार फिल्म 'GOAT' यानी 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' में देखा गया था, जिसमें वह डबल रोल में नजर आए। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इस फिल्म प्रीमियर 3 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर होने जा रहा है। अब विजय फिल्म 'थलापति 69' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। ताजा खबर यह है कि इस फिल्म की स्टार कास्ट में अभिनेत्री पूजा हेगड़े शामिल हो गई हैं।
'बीस्ट' में कर चुके हैं साथ काम
'थलापति 69' में पूजा मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। निर्माताओं ने लिखा, 'हम एक बार फिर से शानदार जोड़ी को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। आधिकारिक तौर पर पूजा हेगड़े का स्वागत है।' यह विजय और पूजा के बीच दूसरा सहयोग है। इससे पहले दोनों फिल्म 'बीस्ट' (2022) में साथ काम कर चुके हैं। 'थलापति 69' विजय के करियर की आखिरी फिल्म है। इसके बाद वह राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हो जाएंगे।