LOADING...
पूजा भट्ट का खुलासा- पापा ने आधी रात को जगाकर कहा, मैं घर छोड़ रहा हूं
पूजा भट्ट ने खोला पिता महेश भट्ट का राज

पूजा भट्ट का खुलासा- पापा ने आधी रात को जगाकर कहा, मैं घर छोड़ रहा हूं

May 28, 2026
11:16 am

क्या है खबर?

मशहूर अभिनेत्री और निर्माता पूजा भट्ट ने अपने परिवार के एक ऐसे सच से पर्दा उठाया है, जो खूब चर्चा में है। पूजा ने अपनी सौतेली मां सोनी राजदान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पिता महेश भट्ट की पहली शादी टूटने के बाद सोनी किस कदर पछतावे से गुजर रही थीं। इसके साथ ही पूजा ने बताया कि सगी मां से भी पहले उन्हें पिता के इस अफेयर का पता चल गया था।"

दिल की बात

सोनी ने पूजा से कही थी ये बात

हाल ही में पूजा भट्ट ने विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू में अपने पिता महेश भट्ट और सौतेली मां सोनी राजदान के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात की। बातचीत के दौरान पूजा ने कुन्नूर में सोनी राजदान के साथ हुई एक खास बातचीत को याद करते हुए कहा, 'सोनी ने मुझसे दिल की बात कही थी। उन्होंने कहा था पूजा, मुझे बहुत पछतावा महसूस होता है, मुझे बड़ा बुरा लगता है।"

दो टूक

"रिश्ते में दरार न हो, तो कोई तीसरा नहीं आ सकता"

पूजा बोलीं, "तब मैंने उनसे कहा था कि सोनी तुम वो रिश्ते को कभी नहीं तोड़ सकती थीं, जो पूरी तरह से जुड़ा हुआ था। किसी भी मजबूत रिश्ते में तब तक किसी तीसरे के लिए कोई जगह नहीं होती, जब तक कि उसमें पहले से दरारें न हों या कोई कमी न हो, जिससे कोई दूसरा आकर वहां अपनी जगह बना सके।" पूजा ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें सोनी के बारे में सब कुछ बता दिया था।

Advertisement

सच्चाई

मां से पहले बेटी को पता था सौतेली मां का सच!

पूजा आगे बोलीं, "असल में मुझे सोनी राजदान के बारे में अपनी मां से भी पहले पता चल गया था। एक रात पापा ने मुझे नींद से जगाया और कहा था मुझे तुम्हें ये बताना है कि मैं एक महिला से मिला हूं और अब मैं यहां से जा रहा हूं, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि मैं तुम्हें कम प्यार करता हूं। मैंने तब सोचा कि अगर वो मुझसे यह बात नहीं कहेंगे तो भला किससे कहेंगे?"

Advertisement

राज

"मोहल्ले की गपशप से अच्छा था पापा ने खुद बता दिया"

पूजा ने बताया ,"मैं ये किसी स्टारडस्ट मैगजीन, सिने ब्लिट्ज या आस-पड़ोस के लोगों से गॉसिप के रूप में सुनने के बजाय, इसे अपने पिता या अपनी मां से सीधे सुनना ज्यादा पसंद करती।" अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि उन्होंने उस दौर में अपनी मां का दर्द करीब से देखा था, लेकिन उनके माता-पिता ने हमेशा एक-दूसरे के प्रति मर्यादा और शालीनता बनाए रखी। लाख मुश्किलों के बावजूद उन्होंने कभी भी आपसी सम्मान कम नहीं होने दिया।

रिश्ते

2 शादियां और 4 बच्चे

बता दें कि महेश भट्ट की पहली शादी किरण भट्ट से हुई थी, जिनसे उनके 2 बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं। इसके बाद फिल्म 'सारांश' की शूटिंग के दौरान महेश भट्ट की मुलाकात सोनी राजदान से हुई। दोनों की दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे एक-दूसरे से प्यार हो गया। 20, अप्रैल 1986 को उन्होंनने शादी कर ली। इस शादी से उनकी 2 बेटियां आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट हैं।

Advertisement