Page Loader
'बॉर्डर' के बाद सुनील शेट्टी और पूजा भट्ट ने फिर मिलाया हाथ, साझा किया पोस्ट
सुनील शेट्टी के साथ स्क्रीन साझा करेंगी पूजा भट्ट (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@poojab1972)

'बॉर्डर' के बाद सुनील शेट्टी और पूजा भट्ट ने फिर मिलाया हाथ, साझा किया पोस्ट

May 10, 2024
01:28 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा की जानी-मानी निर्देशक, निर्माता और निर्माता पूजा भट्ट जल्द लायंसगेट इंडिया के नई परियोजना में नजर आएंगी, जिसे लेकर वह काफी उत्सुक हैं। इसमें पूजा के साथ अभिनेता सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह दूसरा मौका है, जब दोनों कलाकार साथ में काम कर रहे हैं। इससे पहले सुनील और पूजा ने फिल्म 'बॉर्डर' में साथ काम किया था। पूजा ने अपनी पहली झलक साझा करते हुए प्रशंसकों को इस खबर की जानकारी दी।

पूजा

आयरन लेडी के किरदार में नजर आएंगी पूजा 

पूजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'लायंसगेट इंडिया के साथ मेरे अगले प्रोजेक्ट की एक झलक। सुनील शेट्टी आपके साथ फिर से काम करने के लिए उत्सुक हूं।' सामने आई तस्वीर में पूजा काले रंग की साड़ी में कैमरे के सामने खड़ी हुई नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लायंसगेट की धमाकेदार नई एक्शन थ्रिलर में पूजा भट्ट आयरन लेडी के किरदार में नजर आ सकती हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पहली झलक