NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सलमान खान के घर हमले की साजिश कहां रची गई, कौन है गोलियां चलाने वाला शूटर?
    अगली खबर
    सलमान खान के घर हमले की साजिश कहां रची गई, कौन है गोलियां चलाने वाला शूटर?
    1 महीने पहले हो गई थी सलमान के घर हमले का साजिश (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@beingsalmankhan)

    सलमान खान के घर हमले की साजिश कहां रची गई, कौन है गोलियां चलाने वाला शूटर?

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 15, 2024
    12:39 pm

    क्या है खबर?

    सलमान खान बीते 14 अप्रैल से लगातार सुर्खियों में हैं। उनके घर के बाहर हुई गाेलीबारी से हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर भी यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

    इस मामले से जुड़ीं लगातार नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब खबर है कि सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने की पटकथा अमेरिका में लिखी गई थी।

    इससे जुड़ीं और क्या कुछ जानकारियां सामने आई हैं, आइए जानते हैं।

    रिपोर्ट

    रोहित गोदारा के इशारे पर चलीं गोलियां

    सूत्रों ने दावा किया कि विदेश में रहने वाले गैंगस्टर रोहित गोदारा के इशारे पर ही शूटर्स के लिए हथियारों की व्यवस्था की गई। फिलहाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत 5 राज्यों की पुलिस शूटर्स की तलाश में जुटी है।

    सूत्रों के मुताबिक, एजेंसियों को शक है कि करीब 1 महीने से सलमान के घर के बाहर फायरिंग की साजिश रची जा रही थी। इसके लिए शूटरों के चयन का जिम्मा अनमोल बिश्नोई ने रोहित को सौंपा था।

    संबंध

    लॉरेंस का करीबी सहयोगी है रोहित

    रोहित पर इस गोलीबारी की योजना बनाने का आरोप लगा है। वह राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में भी शामिल था।

    रोहित पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी आरोपी है। रोहित को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। वह ब्रिटेन से गिरोह के सभी काम संभालता है।

    पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने गोलीबारी के लिए सेकेंड हैंड बाइक खरीदी थी, जो बरामद कर ली गई है।

    पहचान

    2 शूटरों में से एक है हरियाणा का 'कालू'

    बता दें कि रोहित के पास दर्जनों की संख्या में प्रशिक्षित शूटर हैं, जो कई राज्यों में फैले हुए हैं। जिस शख्स ने सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलियां बरसाईं उसका नाम विशाल राहुल उर्फ कालू है, जो रोहित का काफी करीबी है।

    कालू गुरुग्राम का रहने वाला है और उसने 10वीं तक की पढ़ाई की है। उसके खिलाफ 5 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर जो मामले दर्ज हैं, वो फायरिंग और बाइक चोरी से जुड़े हैं।

    जिम्मेदार

    लॉरेंस के भाई अनमोल ने ली हमले की जिम्मेदारी

    सलमान के बांद्रा स्थित 'गैलेक्सी अपार्टमेंट्स' के बाहर रविवार सुबह करीब पांच बजे 2 हमलावरों ने 4 गोलियां चलाईं और भाग गए।

    गोलीबारी के कुछ घंटों बाद लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घटना की जिम्मेदारी ली और अभिनेता को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यह एक 'ट्रेलर' था।

    पुलिस मामले की जांच कर रही है और अब ये मामला क्राइम ब्रांच को भी ट्रांसफर किया जा चुका है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान
    बॉलीवुड समाचार
    लॉरेंस बिश्नोई

    ताज़ा खबरें

    'आंखों की गुस्ताखियां' का टीजर देख भावुक हुईं शनाया कपूर, विक्रांत मैसी ने कही ये बात शनाया कपूर
    माइक्रोसॉफ्ट की मंशा- सभी AI एजेंट साथ मिलकर करें काम; याददाश्त बढ़ाने पर भी जोर  माइक्रोसॉफ्ट
    ज्योति मल्होत्रा के बाद उत्तर प्रदेश का व्यापारी गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप उत्तर प्रदेश
    भीषण गर्मी और उमस ने छुड़ाए पसीने, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम  गर्मी की लहर

    सलमान खान

    शाहरुख, सलमान और अक्षय कुमार पर बोले कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस, किए कई खुलासे   शाहरुख खान
    श्रद्धा कपूर को 16 की उम्र में हीरोइन बनाना चाहते थे सलमान खान, बनी नहीं बात श्रद्धा कपूर
    अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग: खान तिकड़ी के डांस से दीपिका-रणवीर के डांडिया तक, इन्होंने लूटी महफिल राधिका मर्चेंट
    सलमान खान ने गायक एकॉन संग बजाया ड्रम, अनंत अंबानी ने की खूब मस्ती; वीडियो देखिए सेलिब्रिटी की शादी

    बॉलीवुड समाचार

    'मैदान' की रिलीज से पहले निर्माता बोनी कपूर को झटका, कोर्ट ने दिया ये आदेश बोनी कपूर
    नितेश तिवारी की 'रामायण' के लिए खूब मेहनत कर रहे रणबीर कपूर, वीडियो में देखिए झलक रणबीर कपूर
    अमिताभ बच्चन ने पत्नी जया बच्चन पर लुटाया प्यार, लिखा- परिवार के जन्म की सुबह है अमिताभ बच्चन
    फिल्म 'श्रीकांत' का ट्रेलर रिलीज, दृष्टिहीन उघोगपति की भूमिका में छा गए राजकुमार राव राजकुमार राव

    लॉरेंस बिश्नोई

    सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी का खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर थे करण जौहर करण जौहर
    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: गायक के पास जाकर गोली मारने वाला शूटर गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    धमकी मिलने के बाद सलमान ने अपनी कार को बुलेटप्रूफ में किया अपग्रेड बॉलीवुड समाचार
    सिद्धू मूसेवाला के पिता का आरोप- 'करीबी दोस्तों' ने करवाई गायक की हत्या आम आदमी पार्टी समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025