NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / "सुशांत के शरीर पर थे हत्या के निशान", पोस्टमार्टम रूम में मौजूद शख्स का दावा
    अगली खबर
    "सुशांत के शरीर पर थे हत्या के निशान", पोस्टमार्टम रूम में मौजूद शख्स का दावा
    सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में बड़ी जानकारी आई सामने

    "सुशांत के शरीर पर थे हत्या के निशान", पोस्टमार्टम रूम में मौजूद शख्स का दावा

    लेखन वर्तिका तोलानी
    Dec 26, 2022
    05:57 pm

    क्या है खबर?

    दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में चौंका देने वाली जानकारी सामने आई है।

    याद दिला दें कि साल 2020 में सुशांत ने खुदकुशी कर अपनी जान दे दी थी। उस समय सामने आए बयानों के चलते सोशल मीडिया पर कई बार यह दावा किया गया था कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है।

    आज भी ऐसा ही एक दावा किया गया है। दरअसल, पोस्टमार्टम रूम में मौजूद शवगृह- सेवक रूपकुमार शाह ने बड़ा खुलासा किया है।

    बयान

    "उनका मर्डर हुआ था"

    TV9 मराठी से बात करते हुए रूपकुमार शाह ने दावा किया है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उनका मर्डर हुआ था।

    शाह ने कहा, "जिस दिन सुशांत का निधन हुआ था, उस दिन तकरीबन पांच शव पोस्टमार्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल लाए गए थे। हमें यह जानकारी दी गई थी कि इन पांच शवों में से एक शव किसी VIP का है, लेकिन किसका ये नहीं बताया गया।"

    पोस्टमार्टम

    "मैंने देखे थे सुशांत के शरीर पर निशान"

    शाह ने कहा, "पोस्टमार्टम के दौरान जब मैंने सुशांत के शरीर पर कुछ निशान देखे थे, तब इसकी जानकारी अपने सीनियर्स को दी थी। मैंने उनसे कहा था कि यह सुसाइड नहीं लगता बल्कि मर्डर है और हमें उसी हिसाब से पोस्टमार्टम करना चाहिए, लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि आप अपना काम करिए। वहां मेरा काम बस बॉडी को कट करना और सिलना होता है तो मैंने बस वही किया।"

    खुलासा

    नहीं हुई सुशांत के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी

    शाह ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि सुशांत के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी नहीं हुई थी।

    शाह कहते हैं, "साहब ने पोस्टमार्टम के दौरान कोई वीडियो शूट नहीं किया था। उन्होंने केवल तस्वीरें ली थीं। उन्होंने कहा था कि वह तस्वीरों पर ही काम करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि जितनी जल्दी हो सके उतना जल्द शव वापस भेजना है। यही वजह थी कि हमने सुशांत के शव का रात में पोस्टमार्टम किया था।"

    बयान

    "लग रहा था किसी ने हाथ और पैर तोड़ दिए थे"

    शाह ने दावा किया है कि सुशांत के शरीर पर जो निशान थे, उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि किसी ने उनके हाथ और पैर तोड़ दिए थे।

    वो आगे बताते हैं, "जब शरीर से कपड़े उतारे गए तो गले पर दो-तीन जगह चोट के निशान दिखाई दिए थे। शरीर पर चोट के निशान भी काफी गहरे थे, जबकि आत्महत्या करने वाले इंसान के शरीर पर इस तरह की चोट के निशान नहीं होते हैं।

    CBI

    अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची CBI

    सुशांत की मौत देश के सबसे चर्चित रहस्यमई मौतों में से एक है। हर कोई जानना चाहता है कि यह आत्महत्या थी या हत्या।

    सुशांत का परिवार और प्रशंसक दो साल से जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दो साल बाद भी CBI अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।

    मामले में किसी तरह की नई जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी साफ नहीं है कि जांच पूरी होने में कितना वक्त और लगेगा।

    वर्कफ्रंट

    ऐसा था अभिनेता का करियर ग्राफ

    सुशांत का जन्म 21 जनवरी, 1986 को पटना में हुआ था। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।

    सुशांत ने इंडस्ट्री में बैकग्राउंड डांसर के रूप में कदम रखा था। वह एकता कपूर के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में मानव का किरदार निभाकर मशहूर हुए।

    2013 में फिल्म 'काय पो छे' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने 'एमएस धोनी', 'शुद्ध देसी रोमांस, 'केदारनाथ', 'छिछोरे' जैसी फिल्में कीं।

    उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी।

    हेल्पलाइन

    इन हेल्पलाइन की ले सकते हैं मदद

    आत्महत्या एक गंभीर समस्या है। अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं तो आप नीचे दिये नंबरों पर फोन कर मदद प्राप्त कर सकते हैं।

    आसरा: यह मुंबई स्थित NGO है, जो परेशान और अवसाद से घिरे लोगों की मदद करता है। हेल्पलाइन नंबर- 91-22- 27546669

    स्नेह इंडिया फाउंडेशन: यह संस्था हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे सेवा देती है। हेल्पलाइन नंबर- 91-44-24640050

    वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ: हेल्पलाइन नंबर- 18602662345

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुशांत सिंह राजपूत
    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    बॉलीवुड समाचार
    दिल बेचारा

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    सुशांत सिंह राजपूत

    सुशांत सिंह राजपूत की पसंदीदा कहानी पर फिल्म बनाने की तैयारी में रूमी जाफरी बॉलीवुड समाचार
    ड्रग्स मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए अरमान कोहली रिया चक्रवर्ती
    रिया चक्रवर्ती को 'बिग बॉस 15' में लाने की कोशिश, मिला भारी-भरकम रकम का प्रस्ताव मनोरंजन
    सलमान के शो 'बिग बॉस 15' को बायकॉट करने की उठी मांग, जानिए कारण बिग बॉस

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    जमशेदपुर: चार नकाबपोशों ने फर्जी CBI अधिकारी बनकर BOI से लूटे 35 लाख रुपये झारखंड
    मनीष सिसोदिया का दावा- CBI ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर, विदेश जाने पर रोक लगाई गई नरेंद्र मोदी
    नई शराब नीति: मनीष सिसोदिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर सकती है ED अरविंद केजरीवाल
    पश्चिम बंगाल: TMC नेता अनुब्रत मंडल की रिहाई के लिए CBI के विशेष न्यायाधीश को धमकी पश्चिम बंगाल

    बॉलीवुड समाचार

    रणवीर सिंह, और अर्जुन कपूर और गोविंदा 'आंखें' की रीमेक के लिए परफेक्ट- रोहित शेट्टी रोहित शेट्टी
    अनुष्का शर्मा को टैक्स से जुड़े मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई फटकार अनुष्का शर्मा
    कंगना ने संसद में 'इमरजेंसी' की शूटिंग को लेकर खबर को बताया फर्जी कंगना रनौत
    अनन्या पांडे ने थ्रिलर फिल्म के लिए विक्रमादित्य से मिलाए हाथ, जल्द शुरू होगी शूटिंग  अनन्या पांडे

    दिल बेचारा

    सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा', जानिये इससे जुडी अहम बातें बॉलीवुड समाचार
    #DilBecharaReview: अपनी आखिरी फिल्म में खुलकर जिंदगी जीना सिखा गए सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' ने बनाया रिकॉर्ड, IMDb पर मिली हाइऐस्ट रेटिंग बॉलीवुड समाचार
    बेहद स्टाइलिश हैं 'दिल बेचारा' की अभिनेत्री संजना संघी, देखिये उनके बेस्ट लुक लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025