Page Loader
जापान में रिलीज होगी शाहरुख खान की 'पठान', इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक 
जापान में रिलीज होगी शाहरुख खान की 'पठान' (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@iamsrk)

जापान में रिलीज होगी शाहरुख खान की 'पठान', इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक 

Jul 05, 2023
01:18 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने लगभग 4 साल बाद फिल्म 'पठान' के जरिए वापसी कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म ने दुनियाभर में 1,050 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था, जबकि भारत में 'पठान' 525 करोड़ रुपये बटोरने में सफल रही। अब 'पठान' जापान के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म 1 सितंबर, 2023 को जापान में रिलीज होगी। इस खबर की पुष्टि जापानी वेबसाइट सिनेमा कैफे ने की है।

पठान

रूस में भी रिलीज होगी फिल्म 

इससे पहले 'पठान' 12 मई को बांग्लादेश के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और यह लगभग 8 साल बाद पड़ोसी देश बांग्लादेश में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म है। यह फिल्म 13 जुलाई को 3,000 से अधिक स्क्रीन पर रूस में भी रिलीज होना जा रही है। 'पठान' ऐपल TV और अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित 'पठान' में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में थे, जबकि सलमान खान का कैमियो था।