Page Loader
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता

Sep 06, 2024
06:04 pm

क्या है खबर?

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है। दोनों को प्रशंसक साथ में देखना काफी पसंद करते हैं। शादी के 6 साल बाद दोनों माता-पिता बनने जा रहे हैं। वे इसी महीने अपनी पहली संतान का दुनिया में स्वागत करने को तैयार है। इससे पहले आज यानी 6 सितंबर को दीपिका और रणवीर दादर के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने गणपत्ति बप्पा का आशीर्वाद लिया।

वीडियो

बनारसी साड़ी पहनी नजर आईं दीपिका 

सोशल मीडिया पर दीपिका-रणवीर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों को एक-दूजे का हाथ थामे मंदिर के अंदर प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों ने वहां मौजूदा पैपराजी का अभिवादन भी किया। वीडियो में जहां रणवीर कुर्ता-पाजामा पहने नजर आ रहे हैं तो वहीं दीपिका ने हरी रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई है। बता दें कि दीपिका ने फरवरी, 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो