NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पंकज त्रिपाठी का दावा, छवि सुधारने की कोशिश किए बिना निष्पक्षता से बनाई 'मैं अटल हूं'
    अगली खबर
    पंकज त्रिपाठी का दावा, छवि सुधारने की कोशिश किए बिना निष्पक्षता से बनाई 'मैं अटल हूं'
    पंकज त्रिपाठी का 'मैं अटल हूं' को लेकर बयान

    पंकज त्रिपाठी का दावा, छवि सुधारने की कोशिश किए बिना निष्पक्षता से बनाई 'मैं अटल हूं'

    लेखन मेघा
    Jan 18, 2024
    04:47 pm

    क्या है खबर?

    पंकज त्रिपाठी अपनी पहली बायोपिक फिल्म 'मैं अटल हूं' के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म 19 जनवरी को रिलीज हो रही है, जिसका निर्देशन रवि जाधव ने किया है।

    फिल्म में अभिनेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभा रहे हैं, जिसके लिए वह पहले काफी डरे हुए थे।

    अब पंकज ने फिल्म में को लेकर बात की और बताया कि इसे वाजपेयी की छवि सुधारने के लिए नहीं बनाया गया है।

    बयान

    "वाजपेयी के जीवन को फिल्म में समेटना था मुश्किल"

    DNA से बातचीत में पंकज ने वाजपेयी के जीवन को एक फिल्म में समेटने की मुश्किलों के बारे में बात की।

    उन्होंने कहा, "अटल जी के जीवन पर 2 घंटे में फिल्म बनाना चाय के प्याले में सागर को समेटने की कोशिश करने जैसा है। उन्होंने इतना भव्य, विशाल जीवन जीया कि यह असंभव लगता है, लेकिन निर्देशक जाधव और ऋषि विरमानी ने उनके जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं को एक धागे में पिरोया ताकि यह एक कहानी की तरह बने।"

    संतुलन

    फिल्म में बनाया गया संतुलन- पंकज

    वाजपेयी राजनीतिक जगत की बड़ी शख्सियत हैं, जिनका व्यक्तित्व और कद काफी बड़ा है। वे राजनेता होने के साथ कवि और लेखक भी थे।

    ऐसे में पंकज कहते हैं, "हमारी फिल्म एक राजनीतिक शख्सियत के बारे में है, लेकिन वह एक कवि भी थे। ऐसे में यह स्वाभाविक है कि दर्शकों को कविता, राजनीति और उनके निजी जीवन के बारे में पता चलेगा, जिसे वे नहीं जानते होंगे। हमने इस कहानी में संतुलन बनाने की कोशिश की है।"

    निष्पक्ष

    कहानी को अभिनेता ने बताया निष्पक्ष

    राजनीतिक फिल्मों पर अक्सर एक पक्ष लेने का आरोप लगता है, लेकिन पंकज का कहना है कि 'मैं अटल हूं' पूरी तरह से निष्पक्ष है।

    उन्होंने कहा, "हम उनके व्यक्तित्व को निष्पक्ष भाव से प्रस्तुत कर रहे हैं। इसके लिए काफी शोध किया गया है। हां, कहानी कहने का लेखक और निर्देशक का अपना दृष्टिकोण होता है। मैं उसे आगे ले जाने वाला माध्यम हूं।"

    वह कहते हैं कि जो जानकारी शोध में मिली उसे ही फिल्म में रखा गया।

    छवि

    बायोपिक के जरिए छवि सुधारने पर कही ये बात

    पंकज से कहा गया कि बायोपिक को लेकर अक्सर आरोप लगते हैं कि इसे व्यक्ति की छवि को सुधारने या महिमामंडन करने के लिए बनाया जाता है। कई बार राजनीतिक झुकाव के आरोप भी लगते हैं।

    इस पर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इसका जवाब फिल्म रिलीज होने के बाद मिलेगा, जब लोग इसका विश्लेषण करेंगे। अगर मैं कहूं कि कुछ ऐसे व्यक्तित्व भी होते हैं, जिनमें आपको कुछ विरोधाभासी नहीं मिलता तो हम क्या ही कर सकते हैं।"

    जानकारी

    ये सितारे हैं फिल्म का हिस्सा

    जाधव द्वारा निर्देशित 'मैं अटल हूं' में पंकज के अलावा पीयूष मिश्रा, राजा रमेश कुमार सेवक और दया शंकर पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में वाजपेयी के बचपन से लेकर राजनीतिक सफर तक की पूरी कहानी दिखाई जाएगी।

    पोल

    क्या आपको लगता है अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को पंकज त्रिपाठी शानदार तरीके से निभा पाएंगे? 

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    ये भी पढ़ें
    पंकज त्रिपाठी नहीं बनना चाहते थे 'मैं अटल हूं' का हिस्सा, प्रोस्थेटिक मेकअप ने बढ़ाई मुश्किल पंकज त्रिपाठी नहीं बनना चाहते थे 'मैं अटल हूं' का हिस्सा, प्रोस्थेटिक मेकअप ने बढ़ाई मुश्किल
    ये भी पढ़ें
    पंकज त्रिपाठी ने अटल के विरोधियों पर कहा- आलोचक भी उनका सम्मान करते थे पंकज त्रिपाठी ने अटल के विरोधियों पर कहा- आलोचक भी उनका सम्मान करते थे
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंकज त्रिपाठी
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष
    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    पंकज त्रिपाठी

    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'ओह माय गॉड 2' को मिला स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का फायदा  ओह माय गॉड 2
    सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म 'कागज 2' पर काम चालू, निर्माता रतन जैन ने की पुष्टि  सतीश कौशिक
    भूमि का खुलासा, बतौर सहायक कास्टिंग निर्देशक लिया था पंकज त्रिपाठी और रणवीर सिंह का ऑडिशन भूमि पेडनेकर
    कटाक्ष से लेकर याचिका तक, A-सर्टिफिकेट के खिलाफ भड़का 'OMG 2' के कलाकारों का गुस्सा ओह माय गॉड 2

    बॉलीवुड समाचार

    सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भारतीय फिल्म निर्माताओं से की अपील, कहा- मालदीव में न करें शूटिंग मालदीव
    शिल्पा शेट्टी को नहीं 'गोलमाल' न करने का अफसोस, बोलीं- कॉप यूनिवर्स से बेहतर कुछ नहीं शिल्पा शेट्टी
    अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में बंगला बनाने को खरीदा प्लॉट, जानिए कहां-कहां है अभिनेता की संपत्ति अमिताभ बच्चन
    कैटरीना कैफ ने पहना बेहद महंगा लहंगा, कीमत लगभग 9 लाख रुपये; देखिए तस्वीरें कैटरीना कैफ

    मनोरंजन

    बॉक्स ऑफिस: नहीं रुक रही 'सालार' की रफ्तार, 'एनिमल' और 'डंकी' का ऐसा रहा हाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    मनोज बाजपेयी की 'जोरम' को परिणाम जानते हुए किया सिनेमाघरों में रिलीज, बोले- करना था प्रयोग मनोज बाजपेयी
    गोल्डन ग्लोब भारतीय फिल्म जगत के लिए कब-कब रहा खास, इन फिल्मों ने रचा है इतिहास गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    अजय देवगन लेकर आएंगे एक और सीक्वल, हुआ 'रेड 2' की रिलीज तारीख का ऐलान अजय देवगन

    आगामी फिल्में

    'टॉक्सिक' में यश के साथ बनेगी करीना कपूर की जोड़ी? अभिनेत्री की टीम ने तोड़ी चुप्पी  करीना कपूर
    'कल्कि 2898 AD' से लेकर 'देवरा' तक, कतार में हैं ये बड़ी पैन इंडियन फिल्में प्रभास
    'मेरी क्रिसमस' से पहले जानिए निर्देशक श्रीराम राघवन की पिछली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल      मैरी क्रिसमस
    सुनील शेट्टी अब इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर संग खेलेंगे पारी, मिली ये रोचक जानकारी इब्राहिम अली खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025