NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत नाजुक
    अगली खबर
    अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत नाजुक
    पंकज त्रिपाठी के बहनाेई की सड़क हादसे में मौत

    अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत नाजुक

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 21, 2024
    09:22 am

    क्या है खबर?

    जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी के सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिवार से एक ऐसी दुखद खबर सामने आ रही है, जिससे बेशक पंकज के चाहनेवाले भी दुखी हो जाएंगे।

    बताया जा रहा है कि उनके बहनाई राजेश तिवारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। उधर अभिनेता की बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा झारखंड का है।

    आइए जानते हैं और क्या कुछ जानकारी मिली है।

    दुर्घटना

    कार के डिवाइडर से टकराने पर हुआ हादसा

    जानकारी के मुताबिक, झारखंड के धनबाद के नीरसा में यह दुर्घटना हुई, जो GT रोड़ के पास स्थित है।

    शनिवार शाम करीब 4 बजे पंकज की बहन सरिता और उनके पति राजेश एक साथ कार में जा रहे थे और उसी बीच उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई, जिससे गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    दुर्घटना में जहां राजेश की जान चली गई, वहीं सरिता गंभीर रूप से घायल हो गईं।

    दुखद

    गोपालगंज से कोलकाता जा रहे थे दंपत्ति

    राजेश और सरिता को पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाया और धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।

    काफी कोशिशों के बावजूद राजेश को बचाया नहीं जा सका और उन्होंने दम तोड़ दिया, जबकि सरिता को गंभीर हालत में सर्जिकल ICU में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

    इस घटना की जानकारी होते ही रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, अभिनेता की बहन और उनके पति स्विफ्ट कार में गोपालगंज से कोलकाता जा रहे थे।

    दुख

    चिराग पासवान ने जताया शोक

    लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक्स पर पंकज को टैग कर इस घटना पर शोक जताया।

    उधर राजेश संग काम करने वालों ने बताया कि वह चितरंजन रेल में नौकरी करते थे। उनकी ड्यूटी रेलवे के GM ऑफिस में थी, लेकिन छुट्टी में वह अपने घर गोपालगंज आए थे। वहां से वापस आते हुए यह दुर्घटना हुई।

    इस दौरान राजेश खुद ही ड्राइव कर रहे थे और उनकी पत्नी बराबर वाली सीट पर बैठी थीं।

    ट्विटर पोस्ट

    चिराग का पोस्ट यहां पढ़िए

    मेरे मित्र और अभिनेता भाई पंकज त्रिपाठी के बहनोई की भीषण सड़क हादसे में मौत की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में हिम्मत दें।@TripathiiPankaj

    — युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) April 20, 2024

    निधन

    पिछले साल अगस्त में हुआ था पंकज के पिता का निधन

    घटना की जानकारी मिलते ही पंकज फ्लाइट से कोलकाता पहुंचे। इसके बाद कोलकाता एयरपोर्ट से वह सड़क मार्ग से होते हुए धनबाद के लिए रवाना हुए।

    पंकज बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। उन्होंने काफी संघर्ष के बाद बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। पिछले साल अगस्त में उनके पिता का निधन हुआ था।

    अपने पिता के निधन पर उन्होंने कहा था, "वो खालीपन तो जिंदगीभर रहेगा, लेकिन यही धरती की लीला है। ऐसे ही चलता रहता है सिलसिला।"

    जानकारी

    बॉलीवुड और OTT के सफल अभिनेताओं में से एक हैं पंकज

    पंकज आखिरी बार फिल्म 'मर्डर मुबारक' में नजर आए थे। उन्होंने 'सेक्रेड गेम्स', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'मिर्जापुर', 'क्रिमिनल जस्टिस', 'ओह माय गॉड 2', 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल', 'स्त्री', 'बरेली की बर्फी' और 'मिमी' सहित कई लोकप्रिय फिल्मों और सीरीज में काम किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंकज त्रिपाठी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना

    पंकज त्रिपाठी

    'कड़क सिंह' में पंकज त्रिपाठी की प्रेमिका बनीं जया अहसन, जानिए उनके बारे में  ZEE5
    पंकज त्रिपाठी की 'मैं अटल हूं' का टीजर जारी, उम्दा अदाकारी ने फिर जीता दिल  अटल बिहारी वाजपेयी
    पंकज त्रिपाठी की 'मैं अटल हूं' का ट्रेलर जारी, दिखा अटल बिहारी का गौरव फिल्म का ट्रेलर
    पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' का पहला गाना जारी, जुबिन नौटियाल ने लगाए सुर जुबिन नौटियाल

    बॉलीवुड समाचार

    सैफ अली खान-करीना कपूर ही नहीं, इन सितारों ने भी की कोर्ट मैरिज सैफ अली खान
    #NewsBytesExplainer: क्या होती हैं वन-शॉट फिल्में और कितना पुराना है इनका इतिहास? हॉलीवुड समाचार
    #NewsBytesExplainer: फिल्म रिलीज से पहले क्यों किया जाता है पेड प्रीव्यू, इससे कैसे होती है कमाई? अजय देवगन
    सलमान खान के घर हमले की साजिश कहां रची गई, कौन है गोलियां चलाने वाला शूटर? सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025