NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: पलक मुच्छल अपने इन गानों से करती हैं सबके दिलों पर राज
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: पलक मुच्छल अपने इन गानों से करती हैं सबके दिलों पर राज
    iपलक मुच्छल ने दिए हैं एक से बढ़कर एक गाने (तस्वीर: इंस्टा /@palakmuchhal3)

    जन्मदिन विशेष: पलक मुच्छल अपने इन गानों से करती हैं सबके दिलों पर राज

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 30, 2023
    08:27 am

    क्या है खबर?

    गायकी की दुनिया में पलक मुच्छल एक लोकप्रिय नाम हैं। उन्होंने बॉलीवुड काे एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। पलक ने गायकी जगत में काफी कम समय और उम्र में वो मुकाम हासिल किया है, जिसे पाना हर किसी के बस की बात नहीं है।

    महज 5 साल की उम्र में गायन की शुरुआत करने वाली पलक 30 मार्च को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं।

    आइए आज हम आपको उनके लोकप्रिय गानों के बारे में बताते हैं।

    #1

    'मेरी आशिकी'

    अगर आपने फिल्म 'आशिकी 2' देखी होगी तो इसका गाना 'मेरी आशिकी बस तुम ही हो' तो आपको बेशक याद होगा।

    इस गाने को पलक ने ही अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया था। यही वो गाना था, जिसके जरिए बतौर प्लेबैक सिंगर पलक ने बॉलीवुड में खुद को स्थापित किया और कई पुरस्कार भी जीते।

    मिथुन ने इस गाने को कंपोज किया था और इरशाद कामिल ने इसके बोल लिखे थे। इसका मेल वर्जन अरिजीत सिंह ने गाया था।

    #2

    'प्रेम रतन धन पायो'

    अगर आप पलक के प्रशंसकों में शुमार हैं तो आपने यह गाना जरूर सुना होगा और अगर आपने नहीं सुना है तो सुन लीजिए। इसके बाद आप शर्तिया उनके फैन बन जाएंगे।

    फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का यह टाइटल ट्रैक था, जिसमें पलक ने सुर लगाए थे। इसके लिए 2015 में उन्हें बेस्ट प्लेबैक सिंगर का स्टारडस्ट पुरस्कार भी मिला था।

    जी सिने अवार्ड्स में इस गाने ने 'बेस्ट ट्रैक ऑफ द ईयर' का खिताब अपने नाम किया था।

    #3

    'कौन तुझे'

    फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जितनी लोगों को पसंद आई, उतना ही इसके गाने लोगों की जुबां पर चढ़े।

    फिल्म का गाना 'कौन तुझे' लोग अक्सर गुनगुनाते दिखते हैं। यह गाना पलक के संगीत करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ।

    इसने उन्हें उनके करियर का पहला स्क्रीन अवॉर्ड दिलाया। इसी के साथ फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए उन्हें दूसरी बार नामांकन मिला। यह गाना दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और दिशा पाटनी पर फिल्माया गया था।

    #4

    'चाहूं मैं या ना'

    'आशिकी 2' के सभी गाने सुपरिहट थे। फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की मुख्य भूमिका थी। इस गाने को पलक और अरिजीत ने अपनी आवाज दी थी।

    गाने को इरशाद कामिल ने लिखा था और इसका संगीत जीत गांगुली ने दिया था। यह गाना भी रिलीज होते ही हिट हो गया था।

    पलक की सुरीली आवाज ने इसमें चार चांद लगा दिए थे। श्रद्धा और आदित्य पर फिल्माया गया यह गाना आज भी उतना ही लोकप्रिय है।

    #5

    'हुआ है आज पहली बार'

    फिल्म 'सनम रे' का गाना 'हुआ है आज पहली बार' अरमान मलिक, पलक और अमाल मलिक ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स मनोज यादव ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक अमाल मलिक ने दिया है।

    यह गाना भी खूब लोकप्रिय हुआ और यह पलक के हिट गानों की प्लेलिस्ट में हमेशा शामिल होता है।

    इसे पुलकित सम्राट और उर्वशी रौतेला पर फिल्माया गया था। इसके बाद पलक की फैन फॉलोंइग में और इजाफा हो गया था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    सलमान खान की अगली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का गाना 'नइयो लगदा' को पलक ने हिमेश रेशमिया और कमाल खान के साथ मिलकर गाया है। इससे पहले पलक, सलमान की फिल्म 'एक था टाइगर' का हिट गाना 'लापता' भी गा चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार
    संगीत इंडस्ट्री

    ताज़ा खबरें

    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज
    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: सान्या मल्होत्रा से जुड़ीं ये बातें नहीं जानते होंगे आप  सान्या मल्होत्रा
    जन्मदिन विशेष: 'गंगाजल' से 'अपहरण' तक, OTT पर मौजूद प्रकाश झा की 5 दमदार फिल्में  प्रकाश झा
    जन्मदिन विशेष: टाइगर श्रॉफ फिट रहने के लिए इस एक्सरसाइज और डाइट को करते हैं फॉलो टाइगर श्रॉफ
    जन्मदिन विशेष: 'गणपत' से 'बागी 4 ' तक,  टाइगर श्रॉफ की आने वाली 5 बड़ी फिल्में  टाइगर श्रॉफ

    बॉलीवुड समाचार

    अक्षय कुमार ने चोट लगने के बावजूद की शूटिंग, किया 15 करोड़ रुपये का एक्शन सीन अक्षय कुमार
    जीत की फिल्म 'चेंगिज' का पहला गाना जारी, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज   बंगाली सिनेमा
    क्या इमरान हाशमी के साथ एक रोमांटिक म्यूजिकल थ्रिलर लाने की तैयारी में थे प्रदीप सरकार?  इमरान हाशमी
    डॉक्टरों ने कहा था ऋतिक रोशन कभी बॉडी नहीं बना सकते, राकेश रोशन का खुलासा ऋतिक रोशन

    संगीत इंडस्ट्री

    नेपाल विमान हादसे में  मशहूर गायिका नीरा छन्त्याल का निधन नेपाल
    जन्मदिन विशेष: जावेद अख्तर के इन सदाबहार रोमांटिक गानों की नहीं है कोई तुलना जावेद अख्तर
    बी प्राक के 'अच्छा सिला दिया' का टीजर रिलीज, राजकुमार राव और नोरा फतेही नजर आएंगे राजकुमार राव
    जेटशेन ने जीता 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9' का खिताब, मिले 10 लाख रुपये रियलिटी शो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025