NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अगले 6 महीने में 6 गाने रिलीज करेंगे हिमेश रेशमिया
    अगली खबर
    अगले 6 महीने में 6 गाने रिलीज करेंगे हिमेश रेशमिया
    जन्मदिन पर हिमेश रेशमिया ने की खास घोषणा

    अगले 6 महीने में 6 गाने रिलीज करेंगे हिमेश रेशमिया

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jul 23, 2022
    01:24 pm

    क्या है खबर?

    हिमेश रेशमिया बॉलीवुड में रॉकस्टार माने जाते हैं। वह दो दशकों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। अपने संगीत और गानों से उन्होंने अपना अलग फैनबेस बनाया है।

    अपने बीस साल के करियर में उन्होंने प्रशंसकों को कई यादगार रोमांटिक गाने दिए।

    इस दौरान हिमेश ने अपना म्यूजिक लेबल 'हिमेश रेशमिया मेलोडीज' भी शुरू किया। इसके ऐल्बम्स का हिमेश के प्रंशसकों को इंतजार रहता है।

    23 जुलाई को हिमेश का जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने एक खास घोषणा की है।

    घोषणा

    इंस्टाग्राम पर दी खास जानकारी

    अपने जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए हिमेश ने बताया कि वह अगले छह महीनों में छह गाने रिलीज करेंगे। इस बारे में बाकी डीटेल्स की घोषणा वह जल्द करेंगे।

    उन्होंने अपने पिछले ऐल्बम 'आपका सुरूर' की सफलता के लिए प्रशंसकों का धन्यवाद भी दिया। अब तक इस ऐल्बम के चार गाने रिलीज हुए हैं। हिमेश इसका अगला गाना भी जल्द लाएंगे।

    उन्होंने बताया कि इस ऐल्बम को यूट्यूब पर अब तक 150 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।

    हालिया गाने

    नए गानों को मिल रहा प्रशंसकों का प्यार

    हिमेश ने बताया कि पिछले एक साल में उनके म्यूजिक ऐल्बम 'हिमेश रेशमिया मेलोडीज' ने 67 ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं। इन गानों को यूट्यूब पर करीब 300 करोड़ व्यूज मिले हैं।

    हिमेश के हालिया गाने अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' से हैं। हिमेश के इन गानों को इरशाद कामिल ने लिखा है। फिल्म के गाने 'डन कर दो', 'कंगन रूबी' और 'तेरे साथ हूं मैं' यूट्यूब पर जारी हो चुके हैं। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    हिमेश ने इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी

    Instagram post

    A post shared by realhimesh on July 23, 2022 at 12:37 pm IST

    लोकप्रियता

    यूं चढ़ी सफलता की सीढ़ियां

    हिमेश टीवी का भी चर्चित चेहरा हैं। वह कई लोकप्रिय म्यूजिक रिएलिटी शो में जज के तौर पर दिखाई दे चुके हैं।

    हिमेश ने अपने करियर की शुरुआत 1998 में की थी। 2003 में 'तेरे नाम' से उन्हें लोकप्रियता मिली।

    'आशिक बनाया', 'झलक दिखला जा', 'नाम है तेरा', 'तेरा सुरूर' जैसे गानों से हिमेश ने 2000 के दशक पर राज किया।'

    'आपका सुरूर', 'कर्ज', 'द एक्सपोज' जैसी फिल्मों में हिमेश ने अभिनय पर भी प्रयोग किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    संगीत इंडस्ट्री

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    अयान मुखर्जी ने दिखाई 'ब्रह्मास्त्र' के रहस्यमई अस्त्रों की झलक रणबीर कपूर
    क्या 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' के साथ टीवी पर वापसी करेंगे सुनील ग्रोवर? सुनील ग्रोवर
    कार्तिक की 'शहजादा' की रिलीज डेट टली, अगले साल 10 फरवरी को दस्तक देगी फिल्म कार्तिक आर्यन
    अक्षय कुमार और इमरान की 'सेल्फी' 24 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी अक्षय कुमार

    संगीत इंडस्ट्री

    26 साल बाद वापसी कर रहीं मंदाकिनी, बेटे के साथ म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर बॉलीवुड समाचार
    भोजपुरी गायिका शिल्पी राज का MMS लीक, खेसारी लाल के साथ गा चुकी हैं हिट गाने सेलिब्रिटी गॉसिप
    दिल को छू जाएंगे गायक अरिजीत सिंह के ये बेहतरीन गाने जन्मदिन विशेष
    एआर रहमान की बेटी खातिजा ने रचाई शादी, देखिए तस्वीरें इंस्टाग्राम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025