NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या शादी करने वाले हैं आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे? घरवालों से मिल गई मंजूरी
    मनोरंजन

    क्या शादी करने वाले हैं आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे? घरवालों से मिल गई मंजूरी

    क्या शादी करने वाले हैं आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे? घरवालों से मिल गई मंजूरी
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 27, 2023, 12:28 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या शादी करने वाले हैं आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे? घरवालों से मिल गई मंजूरी
    आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के रिश्ते से राजी हुए घरवाले

    काफी समय से आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के अफेयर की खबरों से गपशप गली गुलजार है। भले ही दोनों ने अपने रिश्ते पर कोई बात नहीं की है, लेकिन उनके करीबियों का कहना है कि वे एक-दूसरे को लेकर बेहद गंभीर हैं और अब जल्द ही शादी कर सबको सरप्राइज दे सकते हैं। दोनों के घरवालों ने भी उनके रिश्ते को हरी झंडी दे दी है। आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

    परिवारवालों को शादी की जल्दी

    बॉलीवुड लाइफ को इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आदित्य और अनन्या एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। उनके बीच बढ़ती नजदीकियाें से दोनों के घरवालों को भी कोई आपत्ति नहीं है। आदित्य और अनन्या के परिवारवाले उनकी इस खुशी में उनके साथ हैं। दोनों परिवार ने उनके रिश्ते के लिए अपनी रजामंदी दे दी है। वे चाहते हैं कि जल्द ही अनन्या और आदित्य अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएं, लेकिन दोनों किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं हैं।

    जल्द ही अपने रिश्ते का आधिकारिक रूप से ऐलान कर सकती है जोड़ी

    एंटरटेनमेंट पोर्टल को सूत्र ने आगे बताया कि आदित्य और अनन्या दोनों ही अपने इस रिश्ते को थोड़ा और समय देना चाहते हैं। वे जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाना चाहते। दोनों के बीच भविष्य को लेकर बातें हो चुकी हैं। उन्होंने एक-दूसरे के साथ घर बसाने का मन भी बना लिया है, लेकिन फिलहाल दोनों ही काम पर ध्यान देना चाहते हैं। सूत्र ने बताया कि जल्द ही दोनों अपने रिश्ते का आधिकारिक रूप से ऐलान कर सकते हैं।

    आदित्य के नाम से शरमा गईं अनन्या

    सृत्र ने बताया, "ऐसा पहली दफा है, जब आदित्य किसी ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ घूमते-फिरते दिख रहे हैं, जिनके साथ उन्होंने पहले किसी फिल्म में काम नहीं किया। यह अनन्या के साथ उनके खास रिश्ते का सबूत देता है।" बीते दिनों एक इवेंट में अनन्या से कहा गया कि वह आदित्य के साथ बहुत अच्छी लगती हैं। यह सुनते ही वह शरमा गईं और उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई, जिसके बाद उनका यह रिश्ता और पुख्ता हो गया।

    आदित्य के दिल में पहले भी बजा गिटार

    अनन्या से पहले आदित्य का दिल फिल्म 'आशिकी 2' की शूटिंग के दौरान श्रद्धा कपूर के लिए धड़क चुका है। वह सुपरमॉडल डीवा धवन को भी डेट कर चुके हें। फिल्मी दुनिया में आने से पहले आदित्य अभिनेत्री अहाना देओल के साथ रिलेशनशिप में थे।

    आदित्य और अनन्या की आने वाली फिल्में

    काम के मोर्चे पर आदित्य जल्द ही फिल्म 'गुमराह' में नजर आने वाले हैं। इसमें उनकी जोड़ी अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ बनी है। इस फिल्म के जरिए पहली बार आदित्य ने अपने करियर में डबल रोल किया है। उनकी यह फिल्म 7 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। दूसरी तरफ अनन्या फिल्म 'खो गए हम कहां' में दिखेंगी। वह निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी की एक फिल्म में काम कर रही हैं। 'ड्रीम गर्ल 2' भी उनके खाते से जुड़ी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    अनन्या पांडे
    आदित्य रॉय कपूर

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    करीना कपूर खान बोलीं- शादी हो या कुछ और, मैंने हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी जी करीना कपूर
    स्टैन की टीम ने अब्दु रोजिक के साथ की बदसलूकी, तोड़ी कार; कार्यक्रम से किया बाहर अब्दु रोजिक
    मृणाल ठाकुर कैमरे के सामने रोती दिखीं, तस्वीर साझा कर छलका दर्द मृणाल ठाकुर
    राजकुमार राव नहीं बनना चाहते बॉलीवुड के 'हीरो', कहा- मुझे इस शब्द से समस्या है राजकुमार राव

    अनन्या पांडे

    वरुण धवन और अनन्या पांडे नई सीरीज 'कॉल मी बे' में आएंगे नजर, शूटिंग शुरू  वरुण धवन
    अनन्या पांडे की बहन अलाना और इवोर मैकक्रे की पहली मुलाकात कब और कैसे हुई? बॉलीवुड समाचार
    अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे कौन हैं, जिनकी होने जा रही शादी? बॉलीवुड समाचार
    अनन्या पांडे बहन अलाना की मेहंदी रस्म में सिगरेट पिती दिखीं, तस्वीर वायरल सोशल मीडिया

    आदित्य रॉय कपूर

    फिल्म 'गुमराह' का ट्रेलर रिलीज, पुलिस को चकमा देते दिखे आदित्य रॉय कपूर फिल्म का ट्रेलर
    'द नाइट मैनेजर': अभिनेता टॉम हिडलेस्टन ने देखी आदित्य रॉय कपूर की सीरीज, किया वीडियो कॉल अनिल कपूर
    आदित्य रॉय कपूर करियर में पहली बार करेंगे डबल रोल, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 'गुमराह' मृणाल ठाकुर
    आदित्य रॉय कपूर को महिला ने किया जबरन किस, अभिनेता बोले- मुझे कुछ गलत नहीं लगा  वायरल वीडियो

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023