NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / OTT और सिनेमाघरों में रिलीज होंगी इस हफ्ते ये फिल्में और सीरीज
    अगली खबर
    OTT और सिनेमाघरों में रिलीज होंगी इस हफ्ते ये फिल्में और सीरीज
    OTT और सिनेमाघरों में रिलीज होंगी इस हफ्ते ये फिल्में और सीरीज

    OTT और सिनेमाघरों में रिलीज होंगी इस हफ्ते ये फिल्में और सीरीज

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 02, 2023
    05:56 pm

    क्या है खबर?

    नए साल का दूसरा महीना शुरू हो गया है। इसी के साथ कई नई फिल्में और वेब सीरीज सिनेमाघरों और OTT पर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फरवरी का पहला हफ्ता भी धमाकेदार रहने वाला है।

    कई सीरीज और फिल्में दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज देने आ रही हैं।

    आइए नजर डालते हैं उन बहुचर्चित फिल्मों और वेब सीरीज पर, जो इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म और सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं।

    #1

    रॉकेट बॉयज 2

    अभय पन्नू के निर्देशन में बनी यह वेब सीरीज 4 फरवरी से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।

    फिल्मफेयर OTT अवॉड्‌र्स 2022 में 'रॉकेट बॉयज' का जलवा देखने को मिला था। इसने छह श्रेणियों में पुरस्कार जीते थे।

    'रॉकेट बॉयज' की कहानी डॉ होमी जहांगीर भाभा और डॉ विक्रम साराभाई के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन उनके साथ ही यह हिन्दुस्तान के उस दौर की दास्तां पेश करती है, जब भारत निर्माण की प्रक्रिया अपने प्रारंभिक दौर में थी।

    #2

    ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत

    फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' भी रिलीज के लिए तैयार है।

    इस फिल्म में करण मेहरा और अभिनेत्री अलाया एफ मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसमें विक्की कौशल डीजे मोहब्बत के रोल में मेहमान भूमिका निभाने वाले हैं।

    यह फिल्म 3 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके निर्देशक अनुराग कश्यप हैं। यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि इसे बनाने का आइडिया उन्हें सालों तक उनकी बेटी आलिया से बातचीत करने के बाद आया।

    #3

    फराज

    निर्देशक हंसल मेहता पिछले काफी समय से फिल्म 'फराज' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म से दिवंगत अभिनेता शशि कपूर के पोते जहान कपूर बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।

    फिल्म को अनुभव सिन्हा ने भूषण कुमार के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म 3 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    इस फिल्म में 2016 में ढाका के होली आर्टिसन कैफे में हुए आतंकवादी हमले को दिखाया जाएगा, जिसमें पांच बंदूकधारियों समेत 29 लोगों की जान गई थी।

    #4

    वध

    संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की थ्रिलर फिल्म 'वध' 9 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी।

    अब 'वध' OTT पर दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म 3 फरवरी, 2023 को नेटफ्लिक्स पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी। फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने मिलकर किया है।

    इस फिल्म का नाम पहले 'ग्वालियर' रखा गया था, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया।

    #5

    जहानाबाद ऑफ लव एंड वॉर

    अगर आप कोई क्राइम वेब सीरीज देखना चाहते हैं तो 'जहानाबाद ऑफ लव एंड वॉर' आपका दिन बना सकती है। यह सीरीज 3 फरवरी से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।

    इस सीरीज में रजत कपूर, सत्यदीप मिश्रा, हर्षिता गौड़, परमब्रत चटर्जी, सोनल झा, रित्विक भौमिक और राजेश जैस जैसे कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं।

    इसका निर्देशन राजीव बर्णवाल और सत्यांशु सिंह ने मिलकर किया है। इस सीरीज की कहानी जहानाबाद जिले में स्थापित की गई है।

    #6

    द ग्रेट इंडियन मर्डर 2

    इस सीरीज का पहला सीजन बहुत पसंद किया गया था। पहले सीजन के खत्म होने के बाद से ही इसके दूसरे सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। 'द ग्रेट इंडियन मर्डर 2' 4 फरवरी को हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

    इस सीरीज मेें ऋचा चड्ढा और प्रतीक गांधी मुख्य भूमिका में हैं। इसकी कहानी गृहमंत्री के बेटे की हत्या पर आधारित है।

    इसमें आशुतोष राणा, शारिब हाशमी और रघुबीर यादव भी अहम भूमिका में हैं।

    #7

    लूप लपेटा

    फिल्म 'लूप लपेटा' भी OTT पर धमाका करने के लिए तैयार है। यह 4 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर आएगी। यह एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें तापसी पन्नू के साथ अभिनेता ताहिर राज भसीन नजर आएंगे।

    इस फिल्म का निर्देशन आकाश भाटिया ने किया है। 'लूप लपेटा' की कहानी एक ऐसी लड़की की है, जो अपने बॉयफ्रेंड को बचाने के लिए खूब मशक्कत करती है।

    फिल्म में दोनों के इस मुश्किल हालात से निकलने की कहानी को पिरोया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    OTT प्लेटफॉर्म
    वेब सीरीज
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    लूप लपेटा फिल्म

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    OTT प्लेटफॉर्म

    'हिट: द सेकेंड केस' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, जानिए कब देखें  अदिवी शेष
    पासवर्ड शेयरिंग पर नेटफ्लिक्स वसूलेगी शुल्क, जानें भारतीय यूजर्स को कितना करना पड़ेगा भुगतान नेटफ्लिक्स
    'जांबाज हिंदुस्तान के' में IPS की भूमिका निभाएंगी रेजिना कैसंड्रा, ZEE5 पर दस्तक देगी वेब सीरीज ZEE5
    शाहिद कपूर की फिल्म 'फर्जी' का टीजर रिलीज, इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक शाहिद कपूर

    वेब सीरीज

    'स्क्विड गेम 2' का हुआ ऐलान, कहानी में वापस आएंगे ये किरदार नेटफ्लिक्स
    नेटफ्लिक्स पर आएगा असल जिंदगी का 'स्क्विड गेम', मिलेंगे 35 करोड़ रुपये; ऐसे लें हिस्सा नेटफ्लिक्स
    प्रकाश झा की 'लाल बत्ती' से OTT पर डेब्यू करेंगे नाना पाटेकर प्रकाश झा
    IMDb की टॉप रेटिंग वाली ये हिंदी वेब सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए मनोरंजन

    लेटेस्ट वेब सीरीज

    'धारावी बैंक' का टीजर जारी, इस सीरीज से OTT डेब्यू करेंगे सुनील शेट्टी शट्टी
    पंकज त्रिपाठी की 'क्रिमिनल जस्टिस 4' पर शुरू हुआ काम, प्रोड्यूसर ने की पुष्टि पंकज त्रिपाठी
    इस वीकेंड OTT और सिनेमाघरों में देखिए ये फिल्में और वेब सीरीज लेटेस्ट फिल्में
    रणदीप हुड्डा की सीरीज 'कैट' 9 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज रणदीप हुड्डा

    लूप लपेटा फिल्म

    फिल्म 'लूप लपेटा' से अभिनेत्री तापसी पन्नू का फर्स्ट लुक हुआ जारी बॉलीवुड समाचार
    इस दिन पर्दे पर आएगी फिल्म 'लूप लपेटा', तापसी ने बताई रिलीज डेट मनोरंजन
    तापसी पन्नू की 'लूप लपेटा' OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, प्रोड्यूसर ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    तापसी पन्नू की फिल्म 'लूप लपेटा' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज नेटफ्लिक्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025