NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स 2022 में वेब सीरीज 'रॉकेट बॉयज' का जलवा, अभिषेक बच्चन भी बने विजेता
    अगली खबर
    फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स 2022 में वेब सीरीज 'रॉकेट बॉयज' का जलवा, अभिषेक बच्चन भी बने विजेता
    फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स 2022 में 'रॉकेट बॉयज' ने जीते कई अवॉर्ड (तस्वीर: ट्विटर/@filmfare)

    फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स 2022 में वेब सीरीज 'रॉकेट बॉयज' का जलवा, अभिषेक बच्चन भी बने विजेता

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 22, 2022
    01:35 am

    क्या है खबर?

    वेब सीरीज 'रॉकेट बॉयज' दर्शकों की पसंदीदा सीरीज में से एक है। सोनी लिव पर आई इस सीरीज ने ना सिर्फ दर्शकों के बीच, बल्कि अवॉर्ड जगत में भी हलचल मचा दी।

    फिल्मफेयर द्वारा 'रॉकेट बॉयज' को इस साल की बेस्ट वेब सीरीज चुना गया है। इसने कई और अवार्ड्स भी अपने नाम किए हैं।

    इसके अलावा अभिषेक बच्चन को भी पुरस्कार मिला है। इस बार 'पंचायत सीजन 2' की भी धूम रही।

    आइए जानते हैं फिल्मफेयर पुरस्कार की सूची।

    उपलब्धि 

    'रॉकेट बॉयज' को इन श्रेणियों में मिला पुरस्कार 

    फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स 2022 में 'रॉकेट बॉयज' ने बेस्ट एक्टर (ड्रामा), बेस्ट स्क्रीनप्ले सीरीज, बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन, बेस्ट सिनेमैटोग्राफर और बेस्ट VFX जैसी छह श्रेणियों में पुरस्कार जीते।

    बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए अभय पन्नू तो बेस्ट सिनेमैटोग्राफर का पुरस्कार हर्षवीर ओबेरॉय को मिला। VFX के लिए वैरिएट स्टूडियो तो बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए बिजू एंटॉनी और उमा बिजू विजेता बनीं।

    बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का खिताब मेघना गांधी और बेस्ट एक्टर का खिताब जिम सरभ ने जीता।

    कहानी 

    दो महान वैज्ञानिकों के सपनों और संघर्षों की कहानी है 'रॉकेट बॉयज'

    'रॉकेट बॉयज' की कहानी डॉ होमी जहांगीर भाभा और डॉ विक्रम साराभाई के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन उनके साथ ही यह हिन्दुस्तान के उस दौर की दास्तां पेश करती है, जब भारत निर्माण की प्रक्रिया अपने प्रारंभिक दौर में थी।

    उस वक्त देश अंग्रेजों की गुलामी से आजादी की आखिरी लड़ाई लड़ रहा था। गांधीजी की अगुवाई में लोग संघर्ष कर रहे थे।

    होमी और विक्रम के किरदार सरभ और इश्वाक सिंह ने प्रभावी ढंग से निभाए।

    फिल्म 

    अभिषेक की फिल्म 'दसवीं' भी रही चर्चा में

    बेस्ट फिल्म वेब ओरिजिनल का खिताब 'दसवीं' को दिया गया। अभिषेक बच्चन को इसके लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला। तापसी पन्नू को 'लूप लपेटा' के लिए बेस्ट एक्टर फीमेल का पुरस्कार मिला।

    रवीना टंडन को उनकी सीरीज 'अरण्यक' के लिए बेस्ट एक्टर (फीमेल) ड्रामा का अवॉर्ड मिला तो 'माई' के लिए साक्षी तंवर ने बेस्ट एक्टर ड्रामा (क्रिटिक्स) का पुरस्कार अपने नाम किया।

    'गुल्लक 3' के लिए बेस्ट एक्टर कॉमेडी का अवॉर्ड अभिनेता जमील खान की झोली में गया।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    फिल्मफेमयर OTT अवॉर्ड का मकसद OTT प्लेटफॉर्म पर कला और तकनीक के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित करना है। इसका आयोजन हर साल होता है। इसकी शुरुआत 19 दिसंबर, 2020 को हुई थी। यह इस पुरस्कार समारोह का तीसरा सीजन है।

    सहायक कलाकार 

    बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर बने अनिल कपूर

    बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर वेब ओरिजिनल फिल्म का पुरस्कार अनिल कपूर को फिल्म 'थार' के लिए दिया गया, वहीं अभिनेत्री मीता वशिष्ट को यह पुरस्कार फिल्म 'छोरी' के लिए मिला।

    सुप्रिया पाठक को वेब सीरीज 'टब्बर' के लिए यह पुरस्कार मिला, वहीं इसी सीरीज के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल में यह पुरस्कार गगन अरोड़ा को दिया गया।

    'टब्बर' को बेस्ट वेब सीरीज क्रिटिक्स का पुरस्कार भी मिला। पवन मल्होत्रा को इस सीरीज के लिए बेस्ट एक्टर ड्रामा का पुरस्कार मिला।

    जानकारी

    ये शॉर्ट फिल्में हुईं पुरस्कृत 

    बेस्ट शॉर्ट फिल्मों में 'सॉरी भाईसाहब', 'मास्टरजी' और 'वरसा' तीनों को फिल्मफेयर OTT पुरस्कार मिला, वहीं शॉर्ट फिल्म 'इतवार' के लिए अभिनेता कुमुद मिश्रा को तो अभिनेत्री साम्पा मंडल को शॉर्ट फिल्म 'सपना' के लिए बेस्ट शॉर्ट फिल्म एक्टर का अवॉर्ड मिला।

    जीत 

    रघुवीर यादव, नीना गुप्ता और जितेंद्र कुमार ने भी जीता पुरस्कार

    फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स में 'पंचायत सीजन 2' का भी जलवा रहा।

    इसके लिए रघुवीर यादव, नीना गुप्ता और जितेंद्र कुमार को पुरस्कार दिया गया है। जहां रघुवीर यादव को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कॉमेडी के लिए पुरस्कृत किया गया, वहीं नीना को इसी सीरीज के लिए बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस कॉमेडी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

    अभिनेता जितेंद्र कुमार को इस सीरीज के लिए बेस्ट एक्टर कॉमेडी क्रिटिक्स (मेल) का पुरस्कार दिया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वेब सीरीज
    फिल्मफेयर अवॉर्ड
    OTT प्लेटफॉर्म
    अभिषेक बच्चन

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    वेब सीरीज

    'पंचायत 2' से 'देसी क्रश' बनने वाली सानविका कौन हैं? अमेजन प्राइम वीडियो
    वेब सीरीज 'पंचायत' के तीसरे सीजन की भी तैयारी, निर्देशक ने की पुष्टि लेटेस्ट वेब सीरीज
    #NewsBytesExclusive: 'क्राइम पेट्रोल' के कुलदीप सरीन अब 'दिल्ली क्राइम 2' में पहनेंगे खाकी वर्दी #NewsBytesExclusive
    'स्क्विड गेम 2' का हुआ ऐलान, कहानी में वापस आएंगे ये किरदार नेटफ्लिक्स

    फिल्मफेयर अवॉर्ड

    पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान पर भारत में विदेशी मुद्रा की तस्करी का आरोप पाकिस्तान समाचार
    फिल्मफेयर 2020: किस एक्टर के हाथ लगी बेस्ट डेब्यू की बाजी? बॉलीवुड समाचार
    फिल्मफेयर अवॉर्ड 2020: किस फिल्म को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड? अक्षय कुमार
    फिल्मफेयर 2020: इस बार कौन बना बेस्ट डायरेक्टर? मनोरंजन

    OTT प्लेटफॉर्म

    एयरटेल के एक ही प्लान में मोबाइल, DTH, OTT और ब्रॉडबैंड का मजा, कीमत 699 रुपये भारती एयरटेल
    चिरंजीवी, सलमान खान की 'गॉडफादर' नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगी प्रसारित सलमान खान
    TVF की स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज 'सिक्सर' का ट्रेलर जारी, अमेजन मिनी टीवी पर होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    राजू श्रीवास्तव आखिरी बार 'होस्टल डेज' में आएंगे नजर, जारी हुआ टीजर राजू श्रीवास्तव

    अभिषेक बच्चन

    'शोले' के सीक्वल में अभिषेक व बॉबी वीरू और बसंती के बेटे का रोल करें- धर्मेंद्र बॉलीवुड समाचार
    सुपरहिट तमिल फिल्म 'ओथा सेरप्पु' के हिंदी रीमेक में अभिषेक की एंट्री, शुरू की शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    अभिषेक बच्चन चोटिल होने के बाद अस्पताल में भर्ती, अमिताभ और श्वेता मिलने पहुंचे मुंबई
    सर्जरी होते ही काम पर लौटे अभिषेक बच्चन, बोले- मर्द को दर्द नहीं होता चेन्नई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025