NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऑस्कर 2023: 62 साल बाद टूटी परंपरा, क्यों बदला गया रेड कार्पेट का रंग?
    अगली खबर
    ऑस्कर 2023: 62 साल बाद टूटी परंपरा, क्यों बदला गया रेड कार्पेट का रंग?
    ऑस्कर 2023 में क्यों बदला रेड कार्पेट का रंग?

    ऑस्कर 2023: 62 साल बाद टूटी परंपरा, क्यों बदला गया रेड कार्पेट का रंग?

    लेखन मेघा
    Mar 12, 2023
    05:29 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्कर 2023 का ऐलान होने में अब महज कुछ घंटे ही बचे हैं। दुनियाभर के सिनेप्रेमी ये जानने के लिए बेताब हैं कि इस बार कौन ऑस्कर में बाजी मारेगा।

    हर अवॉर्ड शो की तरह समारोह की शुरुआत रेड कार्पेट से होगी, लेकिन 62 साल में पहली बार ऑस्कर पुरस्कार के रेड कार्पेट में बदलाव किए गए हैं।

    इस बार कार्पेट रेड नहीं होगा, लेकिन ऐसे क्यों हो रहा है और इसकी वजह क्या है? आइए जानते हैं।

    ऑस्कर

    शैंपेन रंग का होगा कार्पेट

    साल 1961 में शुरू हुए ऑस्कर अवॉर्ड में हमेशा रेड कार्पेट ही देखने को मिला है, लेकिन इस बार परंपरा को तोड़ते हुए रंग में बदलाव किया गया है।

    एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स ने इस बार शैंपेन रंग को चुना है।

    यह फैसला रवोग कंट्रीब्यूटर और क्रिएटिव कंसल्टेंट लीजा लव और मेट गाला के क्रिएटिव डायरेक्टर राउल एविला ने लिया है।

    लव ने बताया कि शैंपेन के अलावा इसे रेत के जैसे रंग की तरह भी समझा जा सकता है।

    कारण

    इस वजह से लिया गया फैसला

    कार्पेट को इस बार ऑरेंज कलर के टेंट से भी ढका जाएगा।

    ऐसा करने के पीछे पहला कारण है कि सितारों और कैमरों को मौसम की मार से बचाया जा सके। दूसरा यह कि कार्पेट पर एक इफैक्ट दिया जा सके।

    इसी को ध्यान में रखते हुए आयोजक चाहते थे कि कार्पेट का रंग हल्का हो और वो टेंट से मेल खाए। साथ ही ऑरेंज के साथ रेड कार्पेट अजीब न लगे और फोटोग्राफी के लिहाज से भी सही रहे।

    रेड कार्पेट

    और भी रंगों पर हुआ था विचार

    समाचार एजेंसी AP के मुताबिक, लव ने बताया कि रंग के बदलाव पर कोई बहस नहीं हुई। वे सिर्फ इतना जानते थे कि उन्हें परंपरा तोड़ने की आजादी थी।

    लव और एविला ने कुछ अन्य रंगों के बारे में भी सोचा था, लेकिन वे टेंट में गहरे लगे।

    लव ने कहा, "हमने टेंट के लिए ऑरेंज रंग चुना, जो सूर्यास्त को उजागर करता है। इसके बाद कार्पेट के लिए हल्का रंग चुना, जिसे एकेडमी के CEO ने मंजूरी दी।"

    समारोह 

    दीपिका पादुकोण करेंगी अवॉर्ड प्रजेंट

    95वें ऑस्कर अवॉर्ड में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अवॉर्ड प्रजेंट करने वाली हैं।

    वह तीसरी ऐसी भारतीय महिला हैं जो अवॉर्ड प्रजेंट करेंगी। दीपिका से पहले प्रियंका चोपड़ा और पर्सिस खंबाटा अवॉर्ड प्रजेंट कर चुकी हैं।

    इस सबके अलावा एसएस राजामौली की 'RRR' के गाने 'नाटू नाटू' के ऑस्कर की रेस में होने ने भारत की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

    इसके अलावा डॉक्यूमेंट्री 'ऑल दैड ब्रीथ्स' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' से भी प्रशंसकों को उम्मीदें हैं।

    जानकारी

    कब और कहां देखें ऑस्कर?

    ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन कुछ ही देर में लॉस एंजिल्स में शुरू हो जाएगा, लेकिन भारतीय समयानुसार इसे 13 मार्च को डिज्नी+ हॉटस्टार पर सुबह 5:30 बजे देखा जा सकता है। इसके अलावा एकेडमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इससे जुड़ी हर अपडेट मिलेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्कर पुरस्कार
    दीपिका पादुकोण
    RRR फिल्म

    ताज़ा खबरें

    हुंडई की गाड़ियों पर बढ़ गई छूट, जून महीने में 1 लाख रुपये तक की बचत  हुंडई मोटर कंपनी
    चंद्रमा के उत्तरी हिस्से में लैंडिंग की तैयारी में जापानी कंपनी, 6 जून को उतरेगा लैंडर  जापान
    'भूल चूक माफ' ने पार किया 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा, 11वें दिन रहा ऐसा हाल  राजकुमार राव
    जासूसी के आरोप में पंजाब से व्यक्ति गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान लीक की जानकारी पाकिस्तान समाचार

    ऑस्कर पुरस्कार

    'कांतारा' से लेकर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, ऑस्कर पहुंचीं भारतीय फिल्मों के बारे में जानिए द कश्मीर फाइल्स
    गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में फिल्म 'RRR' की धूम, 'नाटू-नाटू' ने जीता बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    गोल्डन ग्लोब के बाद अब 'RRR' को ऑस्कर समेत इन पुरस्कारों की उम्मीद गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    ऑस्कर से नवाजा गया पहला भारतीय कौन था? जानिए अब तक किन्हें मिला यह पुरस्कार गुलज़ार

    दीपिका पादुकोण

    शाहरुख खान की 'पठान' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, जानिए कब देखें पठान फिल्म
    शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की एडवांस बुकिंग भारत में इस दिन शुरू होगी शाहरुख खान
    'पठान' गेयटी सिनेमा में सुबह-सवेरे रिलीज होने वाली पहली फिल्म, बना चुकी ये धमाकेदार रिकॉर्ड पठान फिल्म
    'पठान' की रिलीज के बाद सिनेमाघरों को सुरक्षा मुहैया कराएगी गुजरात पुलिस शाहरुख खान

    RRR फिल्म

    एमएम कीरवानी को मिला LA क्रिटिक्स सर्कल पुरस्कार, संगीतकार ने राजामौली को दिया धन्यवाद गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड: 'RRR' के 'नाटू नाटू..' ने फिर जीता पुरस्कार गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    क्रिटिक्स चॉइस अवॉड्‌र्स 2023 में भी चला 'RRR' का जादू, मिले ये दो पुरस्कार एसएस राजामौली
    क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में बेस्ट पिक्चर बनी 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स', देखिए विजेताओं की लिस्ट अवतार: द वे ऑफ वॉटर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025