Page Loader
'सुचित्रा  कृष्णमूर्ति ने 'ओरी कल्चर' को बताया 'खतरनाक', मिला जवाब तो सोशल मीडिया पर बढ़ा बवाल
ओरी ने दिया सुचित्रा को जवाब

'सुचित्रा  कृष्णमूर्ति ने 'ओरी कल्चर' को बताया 'खतरनाक', मिला जवाब तो सोशल मीडिया पर बढ़ा बवाल

लेखन पलक
संपादन नेहा शर्मा
Jan 05, 2024
02:56 pm

क्या है खबर?

ओरहान अवात्रामणि (ओरी), ये नाम अब लोगों के लिए नया नहीं है। ओरी आए दिन खबराें में रहते हैं। वजह उनका स्टार किड्स के साथ जमकर पार्टी करना है। वह सितारों को अपना दोस्त बताते हैं। उनका नाम दो दिन पहले तब सुर्खियों में आ गया, जब चर्चित अभिनेत्री और शेखर कपूर की पूर्व पत्नी सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने 'ओरी कल्चर' को खतरनाक बताया। ओरी और अभिनेत्री के बीच विवाद देखने को मिल रहा है। दोनों लगातार पोस्ट कर रहे हैं।

सुचित्रा कृष्णमुर्ति

'ओरी कल्चर' है खतरनाक

सुचित्रा ने हाल ही में बॉलीवुड में ओरी के प्रभाव पर अपनी चिंता व्यक्त की, जहां प्रतिभा की तुलना में लोकप्रियता को ज्यादा तवज्जो दी जाती है। अभिनेत्री ने एक्स पर एक लंबा पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने स्टेटस सिंबल के रूप में डिजाइनर लेबल दिखाने की प्रवृत्ति के बारे में भी बात की और इसे ऐसा कार्य बताया, जो असुरक्षा और व्यक्तित्व की कमी को दिखाता है। उन्होंने इसे 'ओरी कल्चर' कहा और खतरनाक बताया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट:

ओरी 

ओरी ने दिया सुचित्रा को जवाब

सुचित्रा का पोस्ट देखकर ओरी ने इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अभिनेत्री की बातों का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, "यह महिला कौन है और ओरी कल्चर क्या है? क्या हो रहा है? वह मेरे बारे में क्यों बात कर रही है? मैं अभी बहुत कश्मकश में हूं। मैं उनसे कभी नहीं मिला। किसी के मित्र की कही बात सुर्खियां क्यों बन रही है? ये वे प्रश्न हैं, जो मुझे परेशान करते हैं और पूरी रात जगाए रखते हैं!"

ओरहान 

सुचित्रा का पलटवार

सुचित्रा चुप बैठने वालों में से नहीं हैं। ओरी के पोस्ट पर अभिनेत्री ने जवाब दिया है। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ओरी की पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, "मेरे प्रिय ओरी। यह हेडलाइन उसी कारण से है, जिसके कारण आप सुर्खियां बनते हैं - किसी का मित्र होने के कारण। मैं भी तुमसे कभी नहीं मिली, लेकिन मैं निश्चित रूप से आपकी मां से मिलना चाहूंगी!!! मेरी पोस्ट एक सामाजिक टिप्पणी है... अपना ध्यान रखें।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट:

मामला

लोग दे रहे अलग-अलग प्रतिक्रिया

सुचित्रा और ओरी के बीच चल रही तू-तू मैं-मैं में सोशल मीडिया पर कई लोग कूद पड़े हैं। कुछ सुचित्रा की आलोचना कर रहे हैं तो कुछ के मुताबिक ओरी महज सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसा कर रहे हैं। सुचित्रा के बारे में बात करें तो वह अभिनेत्री और गायिका हैं। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 'कभी हां कभी ना' से की थी। उन्होंने निर्देशक शेखर कपूर से शादी की थी। हालांकि, 2007 में उनका तलाक हो गया था।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

सितारों के साथ दिखने के कारण ऑरी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। वह अपने फैशन को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। ओरी रिलायंस इंडस्ट्रीज में बतौर स्पेशल प्रोजेक्ट मैनेजर काम करते हैं। वह पिछले कईं सालों से यहीं काम कर रहे हैं।