यामी गौतम के जन्मदिन पर आदित्य धर का प्यार भरा पोस्ट, खुद को बताया 'यामी पगलू'
क्या है खबर?
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री यामी गौतम अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। हमेशा की तरह इस खास दिन पर भी उनके पति और जाने-माने निर्देशक आदित्य धर ने उनपर भरपूर प्यार लुटाया है। आदित्य ने पत्नी यामी को प्यार-भरा जन्मदिन का संदेश दिया और खुद को 'यामी पगलू' बताया। उन्होंने अभिनेत्री को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया और उन्हें अपना घर भी कहा। उनका यह रोमांटिक संदेश प्रशंसकों का दिल छू रहा है।
संदेश
तुम मेरी पूरी दुनिया को रोशन कर देती हो- आदित्य
आदित्य, यामी की तारीफ करने का मौका नहीं छोड़ते। ऐसे में लाजिम था कि उनका जन्मदिन का संदेश खास होगा।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर यामी संग सुंदर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो यामी, तुम मुझे अब तक मिली सबसे खूबसूरत महिला हो। तुम्हारी मुस्कान में कुछ ऐसा जादू है कि वह न सिर्फ कमरे को, बल्कि मेरी पूरी दुनिया को रोशन कर देती है। तुम मेरा घर हो, मेरी सबसे बड़ी ताकत हो, मेरी सबसे पक्की समर्थक हो।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें बधाई
#AdityaDhar just raised the bar for birthday wishes! His heartfelt note for #YamiGautam is proof that he is, without a doubt, the ultimate Yami Paglu. This one's straight from the heart. ❤️😍#celebs pic.twitter.com/OgpoysGUaz
— Filmfare (@filmfare) November 28, 2026
बधाई
आदित्य ने भगवान से मांगी यामी की खुशियां
आदित्य मानते हैं कि यामी ने ही उन्हें बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने लिखा, 'तुम जिस तरह हमारे परिवार पर इतना प्यार लुटाती हो और जो भी काम करती हो, उसमें अपना सब कुछ झोंक देती हो, उसे देखकर मैं हैरान रह जाता हूं। मुझे समझ नहीं आता कि तुम ये सब कैसे करती हो और मुझे कैसे झेल लेती हो! तुम मेरी जिंदगी में जितनी खुशियां लाती हो, भगवान तुम्हें बदले में उसका हजार गुना दें।'
जानकारी
कभी चमकना मत छोड़ना- आदित्य
आदित्य ने आगे लिखा, 'कभी सपने देखना मत छोड़ना, कभी चमकना मत छोड़ना और ये कभी मत भूलना कि तुम कितनी असाधारण हो।' उन्होंने अंत में #yamipaglu लिखकर प्यार जताया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा।