Loading...
'धुरंधर' के बाद ऐतिहासिक पन्नों को पर्दे पर उतारेंगे आदित्य धर? रणवीर-यश को लेने की तैयारी 
चंद्रगुप्त मौर्य पर ऐतिहासिक फिल्म बनाने की तैयारी में आदित्य धर

'धुरंधर' के बाद ऐतिहासिक पन्नों को पर्दे पर उतारेंगे आदित्य धर? रणवीर-यश को लेने की तैयारी 

Nov 16, 2026
04:02 pm

क्या है खबर?

'धुरंधर फ्रेंचाइजी' की अपार सफलता के बाद, आदित्य धर की अगली परियोजना पर हर किसी की नजर है। लोग जानने के लिए बेताब हैं कि फिल्ममेकर अगला दांव किस पर लगाएंगे और कौना-सा मेगा प्रोजेक्ट लाने वाले हैं। इस बीच, खबर है कि एक्शन दिखाने के बाद अब आदित्य इतिहास के पन्नों को फिल्मी पर्दे पर उतारने की तैयारी कर रहे हैं। इस परियाेजना के लिए रणवीर सिंह और कन्नड़ अभिनेता यश के नामों की चर्चा चल रही है।

परियोजना

रणवीर की कूटनीति और यश का पराक्रम

मनी कंट्रोल के मुताबिक, आदित्य अगली परियोजना के रूप में चंद्रगुप्त मौर्य की गाथा लाने पर विचार कर रहे हैं। इसमें रणवीर और यश को मुख्य किरदारों में देखा जा सकता है।

कहा जा रहा है कि फिल्म चंद्रगुप्त मौर्य की जिंदगी और मौर्य साम्राज्य के उदय को दिखाएगी। इसमें चाणक्य के होने की उम्मीद भी है जो चंद्रगुप्त के सलाहकार थे।

चंद्रगुप्त के किरदार के लिए यश और चाणक्य के लिए रणवीर के नाम पर विचार चल रहा है।

दावा

इन कलाकारों के नाम की चर्चा भी तेज

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि विजय सेतुपति, अक्षय खन्ना, जूनियर एनटीआर, फहाद फासिल और पृथ्वीराज सुकुमारन भी आदित्य की इस ऐतिहासिक परियोजना में शामिल हो गए हैं।

फिलहाल, न तो परियोजना को लेकर अब तक कोई पुष्टि हुई है और न कलाकारों को लेकर कुछ ऐलान हुआ है।

आदित्य की एक और फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' भी लंबे समय से लोगों का ध्यान खींच रही है। इसे लेकर भी अब तक कुछ कंफर्म नहीं हो सका है।

ADVERTISEMENT