टिफनी हैडिश को नहीं मिला टेलर स्विफ्ट की शादी का न्यौता, बोलीं- शायद ई-मेल गलत चला गया
अभिनेत्री टिफनी हैडिश ने 'किमेल लाइव' शो पर मजाकिया अंदाज में बताया कि टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्सी की भव्य शादी में उन्हें नहीं बुलाया गया था। उन्होंने खुद पर ही चुटकी लेते हुए कहा कि वो उन चुनिंदा मशहूर हस्तियों में से एक थीं, जिन्हें इस शादी का न्यौता नहीं मिला। दरअसल, सितारों से सजी इस शादी में हॉलीवुड और पॉप इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल हुए थे, जिनमें ब्रैड पिट, सेलेना गोमेज, जेनिफर लोपेज, टॉम हैंक्स और स्टीवन स्पीलबर्ग जैसे दिग्गज मेहमानों की सूची में शामिल थे।
टेलर स्विफ्ट पर टिफनी ने यूं कसा तंज
टिफनी ने मजाक करते हुए आगे कहा, "इतना खूबसूरत दिखने वाला इंसान भला शादी के न्यौते से कैसे छूट सकता है? शायद टेलर स्विफ्ट के पास मेरा गलत ईमेल एड्रेस चला गया था।"
उन्होंने चुटकी लेते हुए ये भी कहा कि अगर वो उस शादी में होतीं तो वहां सिर्फ 'ओपन बार' ही नहीं, बल्कि कई और चीजें भी खुल जातीं।
इसके अलावा टिफनी ने पुरुषों को स्पेशल और खूबसूरत महसूस कराने पर भी बात की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में माना कि उन्हें इस बात का बहुत अफसोस है कि वो पार्टी में मौजूद सभी पुरुषों की जमकर तारीफ नहीं कर पाईं।