'ओ रोमियो' रिव्यू: सिर्फ शाहिद कपूर का धमाल या कहानी भी है जानदार? जनता ने बताया
क्या है खबर?
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ओ रोमियो' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्सुकता थी। अब जबकि फिल्म पर्दे पर आ गई है तो एक्स पर प्रतिक्रियाओं का सैलाब आ गया है। जनता फिल्म की कहानी से लेकर कलाकारों के अभिनय तक को लेकर अपनी-अपनी राय साझा कर रही है। 'ओ रोमियो' दर्शकों की कसौटी पर खरी उतरी या नहीं, आइए जानते हैं।
तारीफ
लोग बोले- 'कमीने' और 'हैदर' वाला जादू लौटा
एक यूजर ने तो फिल्म की कहानी, निर्देशन और एक्टिंग तीनों को ही 10 में से 10 अंक दिए हैं। एक ने लिखा, 'विशाल भारद्वाज ने क्या लाजवाब फिल्म निर्देशित की है। फिल्म का हर विभाग बेहतरीन ढंग से संभाला गया है। तृप्ति बेशक एक उभरती हुई स्टार हैं। संवाद भी बेहद जानदार हैं। 'ओ रोमियो' यकीनन एक हिट फिल्म है।' कुछ के मुताबिक, शाहिद-विशाल की जोड़ी ने 'कमीने' और 'हैदर' के बाद फिर अपना जादू चला दिया है।
ट्विटर पोस्ट
यूजर का पाेस्ट
O' Romeo review in 1 line
— VERMA_JI (@Iamverma_) February 13, 2026
Story 10/10
Direction 10/10
Acting 10/10#ORomeo pic.twitter.com/P4tn8NRQt8
ट्विटर पोस्ट
'ओ रोमियो' की तारीफ में यूजर ने किया ये पोस्ट
What an incredible film @VishalBhardwaj has directed! Every department was handled perfectly, and the performances by @shahidkapoor and @tripti_dimri23 were fantastic. Tripti is definitely a rising star! Amazing work! Those dialogues are just great. "O Romeo" is a hit for sure ..… pic.twitter.com/dhKkBCb3U0
— Annand Kumaar (@iamanandkr) February 13, 2026
अभिनय
शाहिद का 'रोमियो' अवतार इंटरनेट पर छाया
सोशल मीडिया पर दर्शक शाहिद की जमकर सराहना कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि विशाल भारद्वाज ने एक बार फिर शाहिद के भीतर के उस गहरे कलाकार को बाहर निकाला है, जिसे दुनिया ने 'हैदर' और 'कमीने' में देखा था। कइयों ने तो शाहिद को साल के सभी बड़े पुरस्कारों की दौड़ में सबसे आगे खड़ा कर दिया है। उधर शाहिद के अलावा नाना पाटेकर और अविनाश तिवारी ने भी जनता का दिल जीत लिया है।
ट्विटर पोस्ट
शाहिद कपूर खूब लूट रहे वाहवाही
Shahid & Bhardwaj are back with a bang! 🔥 O Romeo is a poetic yet brutal masterpiece. Post-interval, it’s a high-voltage ride with Shahid’s best performance. A must-watch! 4/5#ORomeoReview #ShahidKapoor #TriptiiDimri #VishalBhardwaj #MovieReview #Bollywood #MustWatch pic.twitter.com/TMY7ftYGYA
— Sonali Naik (@oneanonlysonali) February 13, 2026
कहानी
कुछ को कहानी ने किया निराश
कुछ दर्शकों को फिल्म बिल्कुल रास नहीं आई है। एक निराश यूजर ने फिल्म को सिरे से नकारते हुए काफी तीखी आलोचना की है। उसने फिल्म को 1.8/5 की रेटिंग देते हुए इसे 'एनिमल' की सस्ती कॉपी करार दिया। उधर फिल्म देख कर निकले कई लोगों का मानना है कि विशाल भारद्वाज इस बार कहानी के मोर्चे पर चूक गए हैं। लोगों का कहना है कि कहानी अपनी दिशा खो देती है और अंत तक पहुंचते-पहुंचते बोझिल हो जाती है।
ट्विटर पोस्ट
यूजर का पोस्ट
The Cinephile in me pushed me to watch #ORomeo today.
— Shubham Tripathi (@TripathiVerse) February 13, 2026
Rating:⭐✨(1.8/5)
O Romeo is nothing but a cheap attempt to copy Animal#ShahidKapoor has been poor throughout the movie along with #TriptiiDimri whose only USP seems to be showing off her body
2nd half is Horrible
SKIP! pic.twitter.com/A5jti1oRqz
कहानी
खून, प्यार और दर्द की कहानी
फिल्म 'ओ रोमियो' की कहानी उस्तरा (शाहिद) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंडरवर्ल्ड का एक बेरहम गैंगस्टर और कॉन्ट्रैक्ट किलर है। खून-खराबे और अंधेरे में डूबी उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसकी मुलाकात अफशां (तृप्ति डिमरी) से होती है। अफशां अपनी एक खास गुहार लेकर उसके पास आती है और यहीं से शुरू होता है दो टूटे हुए दिलों का एक अनोखा सफर। 'ओ रोमियो' जुर्म की दुनिया में खोई हुई मासूमियत की तलाश की कहानी है।