LOADING...
'ओ रोमियो' की रिलीज का रास्ता साफ, कोर्ट ने फिल्म पर रोक लगाने से किया इनकार 
'ओ रोमियो' की रिलीज को मिली मंजूरी

'ओ रोमियो' की रिलीज का रास्ता साफ, कोर्ट ने फिल्म पर रोक लगाने से किया इनकार 

Feb 07, 2026
07:15 pm

क्या है खबर?

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' की रिलीज को लेकर चल रहा विवाद अब सुलझ गया है। मुंबई की एक अदालत ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की याचिका को खारिज करते हुए निर्माताओं को बड़ी राहत दी है। ये याचिका दिवंगत हुसैन उस्तरा की बेटी ने दायर की थी, जिसमें फिल्म को उनके पिता की जिंदगी पर आधारित गलत बायोपिक बताते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी।

याचिका

हुसैन उस्तरा की बेटी को कोर्ट से झटका

मुंबई के एक सिटी सिविल कोर्ट ने 'ओ रोमियो' की रिलीज के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। सनोवर ने निर्माता साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक विशाल भारद्वाज और अन्य लोगों के खिलाफ अंतरिम आवेदन दायर किया था। उनका आरोप था कि ये फिल्म उनके पिता के जीवन पर आधारित है, जिसका जिक्र 'माफिया: क्वींस ऑफ मुंबई' किताब में भी है। सनोवर ने दावा किया कि फिल्म की रिलीज से उनके दिवंगत पिता और परिवार की निजता को ठेस पहुंचेगी।

मंजूरी

'ओ रोमियो' को मिली हरी झंडी

कोर्ट ने फिल्म को रोकने के लिए पर्याप्त कानूनी आधार नहीं पाया और निर्माता साजिद नाडियाडवाला व निर्देशक विशाल भारद्वाज के खिलाफ दायर आवेदन को खारिज कर दिया। कोर्ट को फिल्म रोकने की कोई ठोस वजह नहीं मिली, इसलिए अब ये फिल्म अपनी तय तारीख यानी 13 फरवरी को ही सिनेमाघरों में आएगी। उधर, 6 फरवरी को दाखिल एक विस्तृत हलफनामे में निर्देशक विशाल भारद्वाज ने इस मुकदमे को झूठा, तुच्छ और गलत धारणा पर आधारित बताया।

Advertisement