NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हनी सिंह और पत्नी शालिनी का हुआ तलाक, मुआवजे में दिए एक करोड़ रुपये
    अगली खबर
    हनी सिंह और पत्नी शालिनी का हुआ तलाक, मुआवजे में दिए एक करोड़ रुपये
    हनी सिंह का पत्नी से हुआ तलाक (फोटो: इंस्टाग्राम/@yoyohoneysingh)

    हनी सिंह और पत्नी शालिनी का हुआ तलाक, मुआवजे में दिए एक करोड़ रुपये

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 09, 2022
    08:40 pm

    क्या है खबर?

    गायक-रैपर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार लगभग साल भर की कानूनी लड़ाई के बाद आधिकारिक रूप से अलग हो गए हैं।

    गुरुवार को दोनों ने दिल्ली के साकेत जिला न्यायालय के फैमिली कोर्ट में तलाक के समझौते पर साइन किए। समझौते के तहत हनी ने शालिनी को एक करोड़ रुपये मुआवजे में दिए हैं।

    शालिनी ने 2021 में पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दी थी।

    आरोप

    पत्नी ने लगाया था घरेलू हिंसा और यौन हिंसा का आरोप

    शालिनी ने 2021 में हनी पर 'घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम' के तहत मामला दर्ज कराया था।

    उन्होंने हनी पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक शोषण जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। शालिनी ने हनी के माता-पिता और बहन पर भी आरोप लगाए थे।

    शालिनी ने अपनी याचिका में कहा था कि उनका स्त्रीधन उन्हें वापस मिले और जो प्रॉपर्टी उनके व हनी सिंह के नाम है, उसे बेचने पर भी रोक लगाई जाए।

    बयान

    हनी ने आरोपों का किया था खंडन

    हनी ने अपने बयान में लिखा था, 'मैं इंडस्ट्री से पिछले 15 सालों से जुड़ा हूं। इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार और संगीतकार मेरे दोस्त हैं। सभी को पता है कि मेरा रिश्ता मेरी पत्नी के साथ कैसा रहा है। मैं शालिनी द्वारा लगाए सभी आरोपों को बेबुनियाद करार देता हूं। अब इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। यह मामला कोर्ट में है और मुझे कानून पर पूरी तरह भरोसा है।'

    शादी

    लंबे समय तक रिलेशनशिप के बाद हुई थी दोनों की शादी

    हनी ने शालिनी ने 20 साल की दोस्ती और प्यार के बाद 2011 में सिख रीति-रिवाज से दिल्ली में शादी की थी। हालांकि, इस शादी के बारे में किसी को कोई खबर नहीं हुई थी।

    इसी बीच हनी सिंह का नाम 'फीयर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी 5' की प्रतियोगी डियाना उप्पल संग भी जुड़ा, लेकिन इसके बाद दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थीं और डियाना संग हनी के रिश्ते पर विराम लग गया।

    विवाद

    गानों ने दिलाई शोहरत तो कुछ ने किया बवाल

    हनी सिंह के गाए 'चार बोतल वोदका', 'दिल चोरी', 'ब्लू आईज', 'लव डोज', 'आंखों-आंखों', 'देसी बीट', 'हाई हिल्स' गाने काफी पसंद किए गए हैं।

    हालांकि, उनकी शब्दावली के कारण उनकी खूब आलोचना भी होती है।

    संगीत की दुनिया से लंबे अरसे तक गायब रहने के बाद हनी सिंह ने अपने नए एल्बम 'मक्खना' के साथ इंडस्ट्री में दोबारा एंट्री की थी। महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों के कारण इस गाने पर बवाल हो गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    संगीत इंडस्ट्री
    हनी सिंह

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    दिल्ली

    दिल्ली: कल जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत, पुलिस ने कड़ी की सुरक्षा दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: जंतर-मंतर पर बेरोजगारी के खिलाफ किसानों की महापंचायत, पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त दिल्ली पुलिस
    AIIMS के नाम बदलने की तैयारी; स्वतंत्रता सेनानियों, स्थानीय नायकों या स्मारकों से होगी पहचान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
    दिल्ली: जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी मूल का नागरिक गिरफ्तार, 2016 में मिली थी नागरिकता पाकिस्तान समाचार

    संगीत इंडस्ट्री

    गानों में फायरिंग से लेकर खालिस्तान के समर्थन तक, इन विवादों में रहे सिद्धू मूसेवाला पंजाब
    गायक सिद्धू मूसेवाला के ये गाने बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गए सेलिब्रिटी गॉसिप
    मानसा का शुभदीप सिंह कैसे बना सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला? सेलिब्रिटी की मौत
    फैन्स ने सिद्धू के इन गानों में निकाला उनकी मौत का कनेक्शन क्राइम समाचार

    हनी सिंह

    मुश्किल में हनी सिंह, 'मखना' गाने के लिए पंजाब महिला आयोग ने की कार्रवाई की मांग यूट्यूब
    हनी सिंह ने पेश की भांगड़ा-हिप हॉप सॉन्ग की पहली झलक, इस दिन रिलीज़ होगा गाना बॉलीवुड समाचार
    सिंगर हनी सिंह के खिलाफ अदालत ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जाने मामला बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन के बीच रिलीज हुआ हनी सिंह और नेहा कक्कड़ का नया गाना, देखें वीडियो बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025