NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुशांत सिंह राजपूत पर कोई बायोपिक नहीं बननी चाहिए- अभिनेता की बहन प्रियंका
    मनोरंजन

    सुशांत सिंह राजपूत पर कोई बायोपिक नहीं बननी चाहिए- अभिनेता की बहन प्रियंका

    सुशांत सिंह राजपूत पर कोई बायोपिक नहीं बननी चाहिए- अभिनेता की बहन प्रियंका
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jan 14, 2022, 02:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सुशांत सिंह राजपूत पर कोई बायोपिक नहीं बननी चाहिए- अभिनेता की बहन प्रियंका
    सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक को लेकर उनकी बहन ने कही अहम बात

    दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी परिस्थितियों में 2020 में मौत हो गई थी। इसके बाद उनके निधन को लेकर कई तरह की बातें सामने आई थीं। इस तरह के भी कयास लगाए गए थे कि उनकी बायोपिक बन सकती है। अब सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने उनकी बायोपिक को लेकर अहम बात कह दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सुशांत पर कोई बायोपिक नहीं बननी चाहिए।

    बायोपिक नहीं बननी चाहिए, जब तक कि न्याय नहीं मिल जाता- प्रियंका

    सुशांत की बहन प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी और अपने भाई सुशांत की एक तस्वीर पोस्ट की है। इसी पोस्ट में उन्होंने कहा कि सुशांत पर कोई भी फिल्म तब तक नहीं बननी चाहिए, जब तक कि न्याय नहीं मिलता। प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरा दृढ़ विश्वास है कि सुशांत पर कोई भी फिल्म तब तक नहीं बननी चाहिए, जब तक कि न्याय नहीं मिल जाता। यह मेरे प्रतिभाशाली कलाकार भाई से मेरा वादा है।'

    "सुशांत जैसे व्यक्तित्व को प्रदर्शित करने की क्षमता किसके पास है"

    प्रियंका ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मुझे आश्चर्य इस बात की है कि स्क्रीन पर सुशांत जैसे सुंदर, मासूम और शानदार व्यक्तित्व को प्रदर्शित करने की क्षमता किसके पास है।' उन्होंने बताया कि यह उम्मीद करना गलत होगा कि फिल्म इंडस्ट्री में किसी के पास इतनी ताकत है, जो सुशांत की कहानी को ईमानदारी से चित्रित कर सके। उन्होंने अपने पोस्ट में नेपोटिज्म की बात भी कही है। सुशांत को पहले भी नेपोटिज्म का शिकार बताया गया था।

    अपनी बायोपिक में खुद काम करना चाहते थे सुशांत

    प्रियंका ने अपने पोस्ट के अंत में कहा कि सुशांत अपनी बायोपिक में खुद काम करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बायोपिक कभी बनी, तो AI तकनीक की मदद से सुशांत अपना किरदार खुद निभाएंगे। उन्होंने भविष्य की संभावनाओं को लेकर यह बात कही है। अभी तक सुशांत की मौत की कहानी की गुत्थी ही नहीं सुलझ पाई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस केस की जांच पूरी हो जाएगी।

    अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे सुशांत

    14 जून, 2020 को सुशांत के फ्लैट से उनका शव बरामद किया गया था। कहा जा रहा था कि उन्होंने खुदकुशी की है। परिजनों, प्रशंसकों और बिहार सरकार की लगातार मांग के बाद केस को मुंबई पुलिस के हाथों से निकालकर CBI को सौंप दिया गया था। समय के साथ जांच आगे बढ़ती गई और इसमें CBI के बाद ED व NCB की भी एंट्री हो गई। इस मामले में NCB की जांच अब भी जारी है।

    रिया चक्रवर्ती पर लगे थे गंभीर आरोप

    सुशांत की कथित आत्महत्या के बाद सुशांत के परिवार वालों ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया पर धोखधड़ी और आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद रिया को ड्रग्स से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। वह 28 दिन बाद जेल से बाहर आई थीं। अभी तक इस मामले में रिया को आलोचना झेलनी पड़ती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    बायोपिक
    सुशांत सिंह राजपूत
    रिया चक्रवर्ती

    ताज़ा खबरें

    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को पुलिसकर्मी ने मारी गोली, नाजुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती ओडिशा
    UAE दौरे के लिए अफगानिस्तान की टीम घोषित, राशिद खान संभालेंगे टीम की कमान अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    अमेरिका और चीन में 2025 में हो सकता है युद्ध- अमेरिकी जनरल अमेरिका
    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल होगी समाप्त, कई राजनीतिक पार्टियों को किया गया आमंत्रित भारत जोड़ो यात्रा

    बॉलीवुड समाचार

    'पठान' ने किया साबित, ट्रोलिंग और बॉयकॉट फिल्म जगत में मिथक- करण जौहर करण जौहर
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान
    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो कंगना रनौत
    सलमान खान ने साइन की पैन इंडिया फिल्म, इस बड़े प्रोडक्शन हाउस से मिलाया हाथ! सलमान खान

    बायोपिक

    सौरव गांगुली की बायोपिक की स्क्रिप्ट हुई तैयार, जल्द शुरू होगी शूटिंग सौरव गांगुली
    यामी गौतम ने जताई मधुबाला की बायोपिक में काम करने की इच्छा यामी गौतम
    वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' से पंकज त्रिपाठी की पहली तस्वीर, दिखे हूबहू अटल अटल बिहारी वाजपेयी
    अलाया एफ ने शुरू की श्रीकांत बोला की बायोपिक की शूटिंग, सामने आई तस्वीरें अलाया एफ

    सुशांत सिंह राजपूत

    जयंती विशेष: सुशांत सिंह राजपूत के पांच किरदार, जो कराते हैं उनकी मौजूदगी का अहसास बॉलीवुड समाचार
    अजय देवगन के भतीजे के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगी रवीना टंडन की बेटी राशा- रिपोर्ट रवीना टंडन
    सुशांत सिंह राजपूत की जिस फ्लैट में हुई थी मौत, उसे ढाई साल बाद मिला किराएदार बॉलीवुड समाचार
    सुशांत मामले में बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे बोले- मुंबई पुलिस ने नहीं किया सहयोग मुंबई पुलिस

    रिया चक्रवर्ती

    सुशांत सिंह राजपूत मामले में नए दावे के बीच रिया चक्रवर्ती के पोस्ट ने खींचा ध्यान सुशांत सिंह राजपूत
    रिया ने सुशांत को नशीली दवाओं की लत के लिए उकसाया- ड्राफ्ट चार्ज में NCB बॉलीवुड समाचार
    रिया चक्रवर्ती और शौविक के खिलाफ NCB ने दायर किए आरोप, 12 जुलाई को सुनवाई बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत: दो साल बाद भी नहीं आए CBI जांच के नतीजे बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023