NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नितिन देसाई ने चुका दिया था 86 करोड़ का कर्ज, बेटी ने विस्तार से दी जानकारी
    अगली खबर
    नितिन देसाई ने चुका दिया था 86 करोड़ का कर्ज, बेटी ने विस्तार से दी जानकारी
    नितिन देसाई की बेटी ने दिया बयान

    नितिन देसाई ने चुका दिया था 86 करोड़ का कर्ज, बेटी ने विस्तार से दी जानकारी

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 06, 2023
    02:38 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के जानेमाने कला निर्देशक नितिन देसाई ने 2 अगस्त को अपने स्टूडियो में आत्महत्या कर ली थी।

    नितिन बॉलीवुड में 'बाजीराव मस्तानी', 'लगान', 'देवदास' जैसी फिल्मों के भव्य सेट का निर्माण कर चुके थे। उनके निधन से बॉलीवुड गमगीन था।

    देसाई पर 252 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया होने की बात सामने आई थी। अब इस मामले में उनकी बेटी मानसी ने चुप्पी तोड़ी है और अपने पिता के कर्ज के बारे में विस्तार से बताया है।

    खबर

    बेटी ने कहा- फ्रॉड की नहीं थी मंशा

    मीडिया से बातचीत में मानसी ने बताया कि उनके पिता ने 181 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। इसमें से उन्होंने 86.31 करोड़ रुपये चुका दिए थे। वह पूरा कर्ज चुकाने वाले थे।

    बकौल मानसी कर्जदाताओं ने देसाई से 6 महीने का ब्याज अडवांस मांगा था। उन्होंने पवई स्थित अपना ऑफिस बेचकर उसे भी चुका दिया था।

    कोरोना महामारी के कारण काफी आर्थिक नुकसान हुआ था, लेकिन उनकी मंशा किसी से फ्रॉड करने की नहीं थी।

    कानूनी कार्रवाई 

    कंपनी की ओर से मिलते थे झूठे आश्वासन

    मानसी ने आगे बताया कि महामारी से पूरी फिल्म इंडस्ट्री प्रभावित हुई थी। उनके पिता को कोई काम नहीं मिल रहा था, ऐसे में वह पैसे नहीं चुका पा रहे थे।

    देसाई ने कई बार लोन कंपनी से बातचीत करने की कोशिश की थी। वे आश्ववासन देते थे, लेकिन वे झूठे आश्वासन साबित होते थे। आगे चलकर वे देसाई पर कानूनी कार्रवाई करने लगे थे।

    मानसी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से अपने पिता के लिए न्याय की मांग की है।

    आत्महत्या

    आत्महत्या से पहले रिकॉर्डिंग छोड़ गए देसाई

    देसाई ने 2 अगस्त को मुंबई में अपने ND स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह अपने पीछे एक रिकॉर्डिंग छोड़ गए थे, जिसमें उन्होंने अपनी अंतिम इच्छा जताई थी।

    उन्होंने कहा था कि उनका अंतिम संस्कार उनके स्टूडियो में ही किया जाए।

    इसके अलावा उन्होंने प्रताड़ित किए जाने की बात कही थी और अपील की थी कि उनका स्टूडियो उनसे ना छीना जाए।

    इसके बाद उनकी पत्नी ने 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।

    कर्ज

    252 करोड़ रुपये थे बकाया

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देसाई की कंपनी ने ECL फाइनैंस नाम की कंपनी से कुल 185 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था।

    बीती 25 जुलाई को नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई की शाखा ने कंपनी को दिवालिया घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने की एक याचिका को स्वीकार की थी।

    31 मार्च, 2021 को कर्जदाताओं ने कंपनी के खाते को NPA घोषित कर दिया था। 30 जून 2022, तक कंपनी पर कुल 252.48 करोड़ रुपये का कर्ज था।

    सफाई 

    कंपनी ने दी यह सफाई 

    देसाई की पत्नी ने ECL फाइनेंस कंपनी के 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।

    इसके बाद शनिवार को कंपनी की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया। कंपनी ने अपने बयान में बताया कहा कि उन्होंने देसाई पर कर्ज चुकाने का कोई दबाव नहीं बनाया था। ना ही उनसे अतिरिक्त ब्याज लिया गया था।

    कंपनी का कहना है कि इस मामले में सभी नियम-कायदों का पालन किया जा रहा था। आगे भी वह जांच में सहयोग करेंगे।

    जानकारी

    सहायता लें

    अगर आप या आपके जानने वाले लोग किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं तो आप समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 या आसरा NGO के हेल्पलाइन नंबर 91-22-27546669 पर संपर्क करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    कांग्रेस की शिकायत पर भाजपा नेता अमित मालवीय और पत्रकार अर्नब गोस्वामी के खिलाफ FIR दर्ज अमित मालवीय
    MG विंडसर प्रो का एक्सक्लूसिव वेरिएंट लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत  MG मोटर्स
    करिश्मा तन्ना के पास नहीं ढंग का काम, बाेलीं- काबिलियत दिखाने के बावजूद कीमत चुका रही  करिश्मा तन्ना
    मस्क ने यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ संबंधों के लिए की बिल गेट्स की आलोचना  एलन मस्क

    बॉलीवुड समाचार

    ड्रग्स मामला: क्रिसन परेरा शारजाह जेल से रिहा होकर मुंबई पहुंचीं मनोरंजन
    नोरा फतेही का छलका दर्द, बोलीं- कोई नहीं जानता मैं किस गली से आई हूं नोरा फतेही
    'गदर 2': सनी देओल ने जैसलमेर में किए तनोट माता मंदिर के दर्शन, साझा की तस्वीरें  सनी देओल
    नूंह हिंसा पर गोविंदा के ट्वीट पर मचा बवाल, अभिनेता बोले- मेरा अकाउंट हैक हो गया  गोविंदा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025