NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नितिन देसाई के ND स्टूडियो में हुई 'बाजीराव मस्तानी' समेत इन सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग
    अगली खबर
    नितिन देसाई के ND स्टूडियो में हुई 'बाजीराव मस्तानी' समेत इन सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग
    ND स्टूडियो में हो चुकी है 'बाजीराव मस्तानी' समेत इन फिल्मों की शूटिंग

    नितिन देसाई के ND स्टूडियो में हुई 'बाजीराव मस्तानी' समेत इन सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग

    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 02, 2023
    04:58 pm

    क्या है खबर?

    जाने-माने सेट डिजाइनर नितिन देसाई की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान-परेशान कर दिया है। बॉलीवुड से लेकर प्रशंसक तक उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    दरअसल, नितिन अपने काम के लिए न सिर्फ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि दुनियाभर में मशहूर थे। उन्होंने फिल्मों में कामकाज के साथ अपने ND स्टूडियो की स्थापना भी की थी, जिसमें कई बड़ी फिल्में फिल्माई जा चुकी हैं।

    आइए जानें इस स्टूडियो में किन फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।

    स्थापना

    सबसे पहले जानिए क्यों और कब बना ND स्टूडियो?

    दैनिक भास्कर से नितिन ने बताया था, "अमेरिकी निर्देशक ओलिवर स्टोन ने मुझे प्रस्ताव दिया था। उन्हें ब्रैड पिट संग 'एलेक्जेंडर-द ग्रेट' बनानी थी। इसका कुछ हिस्सा भारत में शूट करना था।"

    उन्होंने कहा, "मैं उन्हें एक स्टूडियो लेकर गया, जो उनकी 650 करोड़ के बजट में बनी फिल्म के हिसाब से कमतर था। तब अहसास हुआ कि ऐसा स्टूडियो बनाना चाहिए, जो विदेशी फिल्मों की कसौटी पर खरा उतरे। लिहाजा मैंने कर्जत में 2005 में ND स्टूडियो स्थापित किया।"

    #1

    बाजीराव मस्तानी

    संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' तो आपने देखी ही होगी। इस फिल्म की कहानी और किरदारों ने जितनी वाहवाही बटोरी, उतना ही इसके सेट ने दर्शकाें को आकर्षित किया। इसकी भव्यता देख हर कोई हैरान रह गया था।

    शायद आप इस बात से वाकिफ न हों कि इस फिल्म का सेट ND स्टूडियो में ही लगाया गया था। इस स्टूडियो की वजह से भंसाली दर्शकों को एक शानदार सिनेमाई अनुभव देने में कामयाब रहे थे।

    #2

    जोधा अकबर

    ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय अभिनीत फिल्म 'जोधा अकबर' की शूटिंग के लिए ND स्टूडियो को ही चुना गया था। फिल्म ने कई पुरस्कार अपने नाम किए थे।

    'जोधा अकबर' एक बड़ी फिल्म थी, जिसके लिए एक विशालकाय सेट की जरूरत थी। यही वजह है कि फिल्म में चार चांद लगाने के लिए निर्देशक ने ND स्टूडियो में इसकी शूटिंग की।

    धारावाहिक 'जोधा अकबर' की शूटिंग भी इसी स्टूडियो में हुई थी।

    #3

    प्रेम रतन धन पायो

    सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2015 में आई थी। इसमें सलमान खान और सोनम कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का सेट भी ND स्टूडियो में लगाया गया था।

    बड़जात्या ने पहले ही तय कर लिया था कि फिल्म काे शूट करने के लिए नितिन के ND स्टूडियो से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती।

    फिल्म ने 432 करोड़ रुपये कमाए थे।

    सलमान की सुपरहिट फिल्म 'किक' की शूटिंग भी इसी स्टूडियो में हुई थी।

    #4

    स्लमडॉग मिलयनेयर

    यह ब्रिटिश ड्रामा फिल्म मुंबई की जुहू में स्थित एक झुग्गी बस्ती के 18 वर्षीय जमाल मलिक की कहानी बताती है। देव पटेल इस फिल्म के हीरो थे। उन्होंने अपनी पहली फिल्म में जमाल की भूमिका निभाई थी।

    इसे भारत में ND स्टूडियो में फिल्माया गया था। फिल्म में फ्रीडा पिंटाे, अनिल कपूर और इरफान खान भी थे।

    इस फिल्म के लिए बेस्ट ओरिजिनल म्यूजिक स्कोर के लिए गोल्डल ग्लोब अवॉर्ड जीतने वाले एआर रहमान पहले भारतीय थे।

    जानकारी

    'बिग बॉस' का सेट

    न सिर्फ फिल्मों, बल्कि लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 5वें सीजन का सेट भी ND स्टूडियो में ही लगा था। इसके अलावा चर्चित टीवी सीरीज 'ताजमहल', 'राजा शिवछत्रपति' और 'चित्तौड़ की रानी पद्मिनी का जौहर' की शूटिंग भी यहीं हुई थी।

    जानकारी

    जीते 4 राष्ट्रीय पुरस्कार

    नितिन ने कई फिल्मों के सेट डिजाइन किए थे, जिनके लिए उनकी प्रशंसा दुनियाभर में हुई। उन्हें पहला राष्ट्रीय पुरस्कार 1999 में आई फिल्म 'डॉ बाबासाहेब अंबेडकर', दूसरा 'हम दिल दे चुके सनम', तीसरा 'लगान' और चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार 'देवदास' के लिए मिला था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    राहुल गांधी ने विदेश मंत्री पर फिर उठाया सवाल, कहा- हमने कितने भारतीय विमान खो दिए? राहुल गांधी
    फॉक्सवैगन गोल्फ GTI भारत में 26 मई होगी लॉन्च, जानिए क्या होंगी खासियत  फॉक्सवैगन की कारें
    IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स को 3 बार मिली है 10 विकेट से हार, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की कैबिनेट मंत्री विजय शाह की माफी याचिका, कहा- मगरमच्छ के आंसू सुप्रीम कोर्ट

    बॉलीवुड समाचार

    'ओह माय गॉड' में अक्षय कुमार के भगवान शिव के किरदार को बदलने का निर्देश ओह माय गॉड 2
    सेलिना जेटली पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पाकिस्तानी समीक्षक को पड़ा भारी, विदेश मंत्रालय पहुंचा मामला मनोरंजन
    जन्मदिन विशेष: कियारा आडवाणी की फिल्में, जिनमें अभिनेत्री ने अपने हुनर को किया साबित जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: मुमताज की ये बेहतरीन फिल्में जीत लेंगी दिल, जानिए कहां देखें जन्मदिन विशेष
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025