LOADING...
साजिद नाडियाडवाला के बेटे की धमाकेदार तैयारी, पहली बार साथ आए मोहित सूरी और नितेश तिवारी 
सुभान नाडियाडवाला का धमाका, मोहित सूरी-नितेश तिवारी आए साथ

साजिद नाडियाडवाला के बेटे की धमाकेदार तैयारी, पहली बार साथ आए मोहित सूरी और नितेश तिवारी 

May 06, 2026
07:34 pm

क्या है खबर?

साजिद नाडियाडवाला अपने बेटे सुभान नाडियाडवाला के करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक बड़ा दांव खेलने जा रहे हैं। सुभान की दूसरी फिल्म के लिए इंडस्ट्री के 2 दिग्गज नितेश तिवारी और मोहित सूरी एक साथ आए हैं। इस प्रोजेक्ट की कहानी नितेश और मोहित ने मिलकर लिखी है। तनुज गर्ग के प्रोडक्शन तले बन रही ये फिल्म सुभान के लिए एक बड़ा लॉन्चपैड साबित हो सकती है।

धमाल

पहली फिल्म की रिलीज से पहले सुभान का धमाका

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सुभान को अपनी पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही दूसरी बड़ी फिल्म गई है। इंडस्ट्री हलकों में सुभान की जमकर चर्चा हो रही है। उन्हें भविष्य का बड़ा सितारा माना जा रहा है। सुभान की इस दूसरी फिल्म को तनुज गर्ग बनाएंगे, जिसकी पटकथा मोहित सूरी और नितेश तिवारी ने मिलकर लिखी है। खास बात है कि ये दोनों दिग्गज निर्देशक न केवल इस फिल्म के लेखक हैं, बल्कि वे इसका सह-निर्माण भी करेंगे।

निर्देशन

अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में काम करेंगे सुभान नाडियाडवाला

फिल्म का निर्देशन 'बरेली की बर्फी' वाली अश्विनी अय्यर तिवारी करेंगी। अश्विनी को फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई है और वो सुभान के साथ इस सफर को शुरू करने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू होने से पहले अश्विनी इसी साल के अंत में सुभान के साथ एक्टिंग वर्कशॉप भी करेंगी। ये प्रोजेक्ट इसलिए भी खास है, क्योंकि नितेश तिवारी और मोहित सूरी जैसे 2 दिग्गज पहली बार किसी फिल्म के लिए साथ आए हैं।

Advertisement

पहली फिल्म

ये होगी सुभान की पहली फिल्म

सुभान की पहली फिल्म का निर्देशन शशांक खैतान कर रहे हैं। वो इस फिल्म के प्रोडक्शन का काम भी संभाल रहे हैं। सुभान बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे और लंबे समय से खुद को तैयार कर रहे थे। यही वजह है कि शशांक का प्रस्ताव आते ही उन्होंने हां कर दी थी। सुभान काफी समय से एक्टिंग और डांस की ट्रेनिंग ले रहे थे। अब वो अपनी दूसरी फिल्म के लिए भी खूब मेहनत कर रहे हैं।

Advertisement

सफरनामा

साजिद नाडियाडवाला के फिल्मी सफर पर एक नजर

साजिद नाडियाडवाला बॉलीवुड के सबसे सफल और प्रभावशाली फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों में से एक हैं। वो 'नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट' के बैनर तले बड़ी और भव्य फिल्मों के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने महज 21 साल की उम्र में अपने पारिवारिक प्रोडक्शन हाउस में काम करना शुरू कर दिया था। पिछली बार साजिद ने शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म फिल्म 'ओ रोमियो' के प्रोडक्शन का काम संभाला था।

Advertisement