LOADING...
'है जवानी तो इश्क...' और 'पेड्‌डी' के बीच महासंग्राम, क्या बोले वरुण और जाह्नवी?
अपनी फिल्मों के टकराव पर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर ने दी प्रतिक्रिया

'है जवानी तो इश्क...' और 'पेड्‌डी' के बीच महासंग्राम, क्या बोले वरुण और जाह्नवी?

May 06, 2026
10:45 am

क्या है खबर?

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच टकराव होना कोई बड़ी बात नहीं है। खासतौर पर बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के बीच पूर्व में कई टकराव देखे गए। ऐसा ही टकराव एक बार फिर हो रहा है। जहां जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्‌डी' 4 जून को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है, तो वहीं वरुण धवन 5 जून को अपनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ला रहे हैं। इस महासंग्राम पर दोनों अभिनेताओं ने प्रतिक्रिया दी है।

पोस्ट

जाह्नवी कपूर की पोस्ट पर वरुण धवन का जवाब

जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो साझा करते हुए दोनों फिल्मों के क्लैश पर मजेदार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, 'हमारे बीच क्लैश होने वाला है।' इस पर जवाब देते हुए वरुण ने लिखा, 'तुम शानदार हो और तुम्हारे साथ कभी क्लैश नहीं हो सकता।' उन्होंने पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा, 'तुम्हारे साथ यह सिर्फ हल्की-फुल्की टक्कर है जाह्नवी। तुम 'पेड्‌डी' में शानदार लग रही हो। अपने दोस्त की फिल्म देखने का इंतजार नहीं हो रहा।'

फिल्म

'पेड्‌डी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' के बारे में

राम चरण की पैन इंडिया फिल्म 'पेड्‌डी' पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग पूरी न होने के कारण इसे अब 4 जून को रिलीज किया जाएगा। 'देवरा' के बाद, जाह्नवी की साउथ में यह दूसरी फिल्म है, जिसमें उन्हें राम के साथ स्क्रीन साझा करते हुए देखा जाएगा। वरुण की रोमांटिक-कॉमेडी भी पहले मई में आने वाली थी, लेकिन अब यह 5 जून को रिलीज होगी। इसमें मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी मुख्य किरदार में हैं।

Advertisement