निखिल चिनप्पा का नया अवतार, अब मेजबान नहीं; बल्कि खुद होंगे रियलिटी शो के प्रतियोगी?
मनोरंजन
रियलिटी शोज में मेजबान या जज के तौर पर दिखने वाले निखिल चिनप्पा ने अब एक नया इशारा दिया है।
उन्होंने बताया है कि शायद वे खुद भी किसी शो में प्रतियोगी बनकर आएंगे। निखिल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'आपने मुझे मेजबान, जज और गैंग लीडर के रूप में देखा है। आपने मुझे कभी प्रतियोगी के रूप में नहीं देखा।'
उनके इस पोस्ट के बाद उनके अगले कदम को लेकर खूब हलचल मच गई है।
निखिल के 'लॉक अप 2' या 'एलायंस' में आने की अटकलें
निखिल के इस पोस्ट के बाद लोग यह अंदाजा लगाने लगे हैं कि वह 'लॉक अप 2' में जाएंगे या 'एलायंस' में।
उनके दोस्त रंविजॉय सिंघा ने उनके पोस्ट में लिखा, 'लेट्स गोओओओओ।' वहीं वीजे गैलिन ने लिखा, 'रेडी विद माई पॉपकॉर्न!'
फिलहाल, निखिल ने इस बारे में और कुछ नहीं बताया है। उनके फैन अब उनके अगले कदम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।