LOADING...
निधि अग्रवाल पर टूट पड़े प्रशंसक, गुस्साईं गायिका चिन्मई श्रीपदा बोलीं- गीदड़ भी इनसे बेहतर
निधि अग्रवाल फैंस की भीड़ में फंसीं (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@nidhhiagerwal)

निधि अग्रवाल पर टूट पड़े प्रशंसक, गुस्साईं गायिका चिन्मई श्रीपदा बोलीं- गीदड़ भी इनसे बेहतर

Dec 18, 2025
11:23 am

क्या है खबर?

प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' के गाने के लॉन्च पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अभिनेत्री निधि अग्रवाल भीड़ में बुरी तरह फंस गईं। इवेंट से निकलते समय प्रशंसकों के नाम पर मौजूद भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया, जिससे उनके लिए कार तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया। इस घटना का वीडियो सामने आते ही लोग भड़क उठे और जानी-मानी गायिका चिन्मई श्रीपदा ने तो प्रशंसकों की तुलना गीदड़ से कर दी।

भीड़

फैंस ने घेरा, जान बचाना हुआ मुश्किल

प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' के गाने के लॉन्च इवेंट के दौरान अभिनेत्री निधि अग्रवाल बुरी तरह फंस गईं। ये इवेंट हैदराबाद के लुलु मॉल में हुआ था, जहां भारी भीड़ मौजूद थी। जैसे ही निधि इवेंट से निकलकर अपनी कार की तरफ बढ़ीं, उन्हें फैंस की भीड़ ने घेर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि धक्का‑मुक्की के बीच कार तक पहुंचने के लिए उन्हें कितनी मशक्कत करनी पड़ रही है।

राहत

कार में पहुंचकर अभिनेत्री ने ली राहत की सांस

सुरक्षाकर्मियों ने अभिनेत्री को भीड़ से बचाने की हर संभव कोशिश की और आखिरकार निधि सुरक्षित रूप से अपनी कार में बैठने में सफल रहीं। जब निधि कार में सुरक्षित बैठ गईं तो उन्होंने बहुत राहत महसूस की और उस भीड़ में फंसी हुई डरावनी स्थिति के लिए हैरानी और नाराजगी जताई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि निधि भीड़ के बीच अपनी कार तक पहुंचने के लिए संघर्ष करती रहीं। वायरल वीडियो देख हर कोई हैरान है।

Advertisement

नाराजगी

वीडियो देख फूटा गायिका चिन्मई श्रीपदा का गुस्सा

वीडियो देख लोग और सितारे भड़क गए हैं। एक ने लिखा, 'फैंस की आड़ में गिद्ध।' गुस्साई गायिका चिन्मई श्रीपदा लिखती हैं, 'उत्पीड़न। पुरुषों का ऐसा समूह, जो गीदड़ों से भी बदतर बर्ताव कर रहा है। सच कहूं तो गीदड़ों का अपमान क्यों करें। अगर ऐसी जैसी सोच वाले पुरुषों को भीड़ में एक साथ रख दिया जाए तो वे इस तरह किसी महिला को परेशान कर सकते हैं। भगवान इन्हें उठाकर किसी अलग ग्रह पर क्यों नहीं भेज देता?"

Advertisement

चर्चा

सुरक्षा के इंतजाम पर भी खड़े हुए सवाल

उधर लोगों का कहना है कि फैंस को अपनी सीमा पता होनी चाहिए। ये कतई स्वीकार करने वाला व्यवहार नहीं है। हालांकि, कुछ ने इसके लिए प्रबंधन को भी जिम्मेदार ठहराया। एक ने लिखा, 'भीड़ को दोष मत दो, असली जिम्मेदारी फिल्म की टीम और इवेंट आयोजकों की है। लुलु मॉल की लॉबी छोटी है और आसपास हॉस्टल भी हैं, इसलिए भीड़ को संभालना मुश्किल था। जाहिर है कि कार्यक्रम का प्रबंधन खराब था और इसलिए ये समस्या हुई।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

करियर

इस हिंदी फिल्म से शुरू हुआ था निधि का एक्टिंग करियर

निधि या फिल्म टीम ने अभी तक इस घटना पर कुछ नहीं कहा है। हालांकि, लोग मांग कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों में कलाकारों की सुरक्षा बेहतर तरीके से सुनिश्चित की जाए। निधि ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टाइगर श्रॉफ अभिनीत हिंदी फिल्म 'मुन्ना माइकल' से की थी। इसके बाद वो कई तेलुगू और तमिल फिल्मों में नजर आईं। अब उन्हें 'द राजा साब' में देखा जाएगा, जो 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।

Advertisement