LOADING...
फिल्म 'कैंप रॉक 3' में निक जोनास की शानदार वापसी, रिलीज तारीख भी सामने आई
फिल्म 'कैंप रॉक 3' का हिस्सा बने निक जोनास

फिल्म 'कैंप रॉक 3' में निक जोनास की शानदार वापसी, रिलीज तारीख भी सामने आई

Jun 04, 2026
12:43 pm

क्या है खबर?

प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकी पॉपस्टार निक जोनास 'कैंप रॉक' की दुनिया में लौट रहे हैं। यह खुलासा जिमी फॉलन के चर्चित 'द टुनाइट' शो में हुआ है। शो के दौरान निक ने 16 साल बाद फिल्म 'कैंप रॉक 3' में 'नेट ग्रे' के रूप में अपनी वापसी और जोनास ब्रदर्स के कैमियो का खुलासा किया। बता दें, फिल्म 'कैंप रॉक' की पहली किस्त 2008 में रिलीज हुई थी, जबकि दूसरी कड़ी 2010 में आई थी।

वापसी

निक जोनास ने फिल्म में अपनी वापसी की पुष्टि की

शो के दौरान जिम फॉलन ने निक से कहा, "कैंप रॉक 3 अगस्त में डिज्नी प्लस पर आ रही है। आप 'नेट ग्रे' के रूप में वापसी कर रहे हैं, एक ऐसा किरदार जिसे आपने 16 साल से नहीं निभाया है।" इसपर पॉपस्टार बोले, "हां, सबसे बड़ा विवाद यह है कि हमें नहीं पता कि कैंप रॉक की दुनिया में हम भाई हैं या नहीं।" निक ने बताया कि फिल्म में उनका और उनके भाइयों का छोटा सा रोल है।

अनुभव

"लोगों को कैंप रॉक 3 बहुत पसंद आएगी"

निक ने आगे कहा, "इतने सालों बाद कैंप रॉक में वापस आना बहुत अजीब लगा...लेकिन यह कमाल का है। इन बच्चों ने मुझे पूरी तरह प्रभावित कर दिया, और मुझे लगता है कि लोगों को फिल्म बहुत पसंद आएगी।" उन्होंने फिल्म में शामिल नए कलाकारों की तारीफ करते हुए उन्हें "बेहद प्रतिभाशाली" बताया। फिल्म की कहानी नए युवा संगीतकारों के बीच म़ुकाबले के इर्द-गिर्द बुनी गई है। वेरोनिका रॉड्रिग्ज द्वारा निर्देशित फिल्म 14 अगस्त को डिज्नी प्लस पर रिलीज होगी।

Advertisement