LOADING...
जिमी फॉलन के 'द टुनाइट शो' में फिर गूजेंगे दिलजीत दोसांझ के सुर, फैंस होंगे मंत्रमुग्ध
दिलजीत दोसांझ की 'द टुनाइट शो' में वापसी

जिमी फॉलन के 'द टुनाइट शो' में फिर गूजेंगे दिलजीत दोसांझ के सुर, फैंस होंगे मंत्रमुग्ध

Apr 28, 2026
10:23 am

क्या है खबर?

वैश्विक सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। 28 अप्रैल को गायक सबसे लोकप्रिय टॉक शोज में से एक, जिमी फॉलन के 'द टुनाइट शो' में अपनी ग्रैंड वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस खबर ने उनके फैंस को उत्साहित कर दिया है। दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें होस्ट के साथ भंगड़ा करते देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

वापसी

दिलजीत की जिमी फॉलन के शो में वापसी

यह पहला मौका नहीं होगा जब दिलजीत को जिमी फॉलन के शो में देखा जाएगा। गायक को पहली बार जून 2024 में 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में देखा गया था, जहां उन्होंने इस दौरान उन्होंने अपने मशहूर गाने 'G.O.A.T' और 'बॉर्न टू शाइन' पर परफॉर्म किया था। जिमी ने अपने मंच पर दिलजीत को "दुनिया के सबसे बड़े पंजाबी आर्टिस्ट" के रूप में दुनिया से मुखातिब कराया था। अब यह सहयोग दूसरी बार देखने को मिलने वाला है।

Advertisement

शो

कब और कहां देखें दिलजीत दोसांझ का प्रदर्शन?

दिलजीत 28 अप्रैल को रात 11:35 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 9:15 बजे) जिमी के शो में शिरकत करेंगे। यहां वह होस्ट के साथ न सिर्फ बातचीत करेंगे, बल्कि अपने चर्चित गानों के माध्यम से दर्शकाें का दिल भी जीतेंगे। उनकी दमदार प्रस्तुति और इंटरव्यू का प्रसारण होने के बाद, यह शो के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया जाएगा, जिसे दर्शक फ्री में देख सकेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

Advertisement