जानिए कब और कितनी भाषाओं में आएगा 'धुरंधर 2' का अनकट वर्जन?
अगर आपने जियो हॉटस्टार पर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' नहीं देखी थी, तो अब आपके लिए एक शानदार मौका है।
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' नेटफ्लिक्स इंडिया पर 19 जून को आ रही है। नेटफ्लिक्स इस फिल्म का इंटरनेशनल वर्जन दिखाएगा, जिसका मतलब है कि आपको अनकट दृश्य और असली आवाज का पूरा मजा मिलेगा।
इसमें कोई कटे दृश्य नहीं और कोई सेंसरशिप नहीं होगा। साथ ही, ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम जैसी 5 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होगी।
'धुरंधर 2' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से कमाए इतने करोड़
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1,790 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके नए रिकॉर्ड बनाए हैं।
फिल्म की कहानी जास्किरत सिंह रंघी (हमजा अली मजारी) के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपने अतीत से जुड़े राज खोलते हुए कई बड़े खतरों का सामना करता है।
अब नेटफ्लिक्स इंडिया पर इसके आने से और भी कई दर्शक इस दमदार एक्शन सीक्वल का लुत्फ उठा पाएंगे।