LOADING...
पहली बार बनी अनिल कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी, इस फिल्म में आएंगे नजर

पहली बार बनी अनिल कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी, इस फिल्म में आएंगे नजर

Oct 26, 2020
06:00 pm

क्या है खबर?

2019 में रिलीज हुई फिल्म 'गुड न्यूज' से निर्देशन की शुरुआत करने वाले राज मेहता को उनकी पहली ही फिल्म के लिए काफी सराहना मिली थी। फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के साथ एक अनोखी कहानी पेश की थी। अब वह अपने अगले प्रोजेक्ट 'जुग जुग जियो' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस फिल्म में दिग्गज कलाकार अनिल कपूर और नीतू कपूर भी नजर आने वाले हैं।

पहली बार जोड़ी

आज तक अनिल और नीतू ने नहीं किया साथ काम

राज की इस फिल्म में कियारा आडवाणी और वरुण धवन को लीड रोल में देखा जाएगा। यह पहला मौका है जब कियारा और वरुण पर्दे पर साथ दिखेंगे। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों के अलावा फिल्म में पहली बार अनिल कपूर और नीतू कपूर भी कपल के तौर पर दिखेंगे। इससे पहले इन दोनों कलाकारों ने किसी फिल्म के साथ काम नहीं किया। अब राज एक फ्रेश जोड़ी के तौर पर इन दोनो कपल्स को पेश करेंगे।

कारण

क्या इस कारण नहीं बन पाई जोड़ी?

गौरतलब है कि फिल्म को करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। अनिल कपूर और नीतू कपूर की उम्र में ज्यादा फासला नहीं है, इसके बावजूद कभी इससे पहले इनकी जोड़ी पर्दे पर नहीं पाई। इस पर उनसे जुड़े एक करीबी सूत्र का कहना है कि इसका कारण है कि नीतू अभिनेता से पहले ही अपना करियर शुरु कर चुकी थीं, इसलिए उनकी जोड़ी हमेशा ऋषि कपूर और उस दौर के कलाकारों के साथ ही ज्यादा बनी।

Advertisement

कहानी

फिल्म में दिखाया जाएंगे दो जनरेशन के कपल

'जुग जुग जियो' की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में दो जनरेशन के कपल्स की कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म नॉर्थ इंडियन परिवार पर आधारित होगी। इसमें वरुण धवन को एक NRI की भूमिका में देखा जाएगा, जबकि नीतू कपूर और अनिल कपूर पर कई मजेदार सीन्स फिल्माए जाएगा। फिल्म की शूटिंग जल्द ही चंडीगढ़ में शुरु होने वाली है। कहा जा रहा है कि इसे दिल्ली, मुंबई और विदेशों में भी शूट किया जाएगा।

Advertisement

वर्क फ्रंट

इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं अनिल कपूर

नीतू और अनिल कपूर के फिल्मी करियर की बात करें तो नीतू कपूर को पिछली बार 2013 में फिल्म 'बेशर्म' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ पति ऋषि कपूर और बेटा रणबीर कपूर भी दिखे थे। वहीं, अनिल कपूर को इसी साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'मलंग' में देखा गया था। फिलहाल काफी समय से वह करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

Advertisement