Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या आपने देखीं ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी वालीं ये फिल्में?
मनोरंजन

क्या आपने देखीं ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी वालीं ये फिल्में?

क्या आपने देखीं ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी वालीं ये फिल्में?
लेखन नेहा शर्मा
Jan 22, 2022, 01:55 pm 3 मिनट में पढ़ें
क्या आपने देखीं ऋषि कपूर और नीतू सिंह की जोड़ी वालीं ये फिल्में?
ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी वालीं टॉप फाइव फिल्में

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की गिनती बॉलीवुड की शानदार जोड़ियों में होती थी। 70 के दशक में यह जोड़ी रुपहले पर्दे पर आते ही छा जाती थी। दोनों की केमिस्ट्री खासकर उस जमाने के युवाओं को खूब भाती थी। ऋषि और नीतू ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया। आइए आज यानी 22 जनवरी को ऋषि-नीतू की शादी की 42वीं सालगिरह के मौके पर इस आदर्श जोड़ी से सजीं पांच हिट फिल्मों से हम आपको रूबरू कराते हैं।

#1
'कभी कभी'

इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। इसमें ऋषि और नीतू के अलावा अमिताभ बच्चन, वहीदा रहमान, शशि कपूर और राखी जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म को दुनियाभर में सराहा गया था। फिल्म में ऋषि को नीतू के अपोजिट कास्ट किया गया था और हमेशा की तरह उनकी ट्यूनिंग ने दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरी थी। कहा जाता है कि इसी फिल्म के दौरान ऋषि और नीतू का अफेयर शुरू हुआ था।

#2
'अमर अकबर एंथोनी'

यह फिल्म 1977 में रिलीज हुई थी। मनामोहन देसाई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋषि-नीतू के अलावा अमिताभ बच्चन, शबाना आजमी और परवीन बॉबी भी नजर आई थीं। कादर खान ने यह फिल्म लिखी थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इस फैमिली ड्रामा फिल्म में ऋषि एक कव्वाली गायक बने थे, जो बचपन में ही अपने भाई से अलग हो गए थे। फिल्म में नीतू ने उनकी प्रेमिका का किरदार निभाया था।

#3
'रफू चक्कर'

1975 में यह कॉमेडी फिल्म दर्शकों के बीच आई थी। नरेंद्र बेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अमेरिकी फिल्म 'सम लाइक इट हॉट' से प्रेरित थी। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर ऋषि और नीतू की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में ऋषि और नीतू की जोड़ी ने पर्दे पर धमाल मचा दिया। 70 के 'रफू चक्कर' में ऋषि को महिला के गेटअप में देखा गया था। फिल्म की कहानी भी मजेदार थी।

#4
'खेल खेल में'

यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 1973 में आई थी। फिल्म में ऋषि और नीतू की जोड़ी ने चार चांद लगा दिए थे। इसकी कहानी कॉलेज के दोस्तों के एक ग्रुप के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खेल खेल में एक कुख्यात अपराधी के साथ जुड़ जाता है। यह ऋषि और नीतू के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक थी। फिल्म के यादगार गाने 'एक मैं और एक तू' और 'खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे' आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं।

#5
'दो दूनी चार'

ऋषि और नीतू 2010 में आई कॉमेडी-ड्रामा 'दो दूनी चार' में साथ नजर आए थे। इसमें ऋषि एक शिक्षक की भूमिका में थे, जो आर्थिक तंगी का सामना करने के बावजूद अपने परिवार को खुश रखने की पूरी कोशिश करता है। इस फिल्म से ऋषि-नीतू ने 30 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। दोनों का कमबैक धमाकेदार रहा। फिल्म ने बेस्ट फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। हबीब फैसल इस फिल्म के निर्देशक और लेखक थे।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

दो साल कैंसर से जंग लड़ने के बाद ऋषि कपूर 30 अप्रैल, 2020 को दुनिया से रुख्सत हो गए थे। न्यूयॉर्क में इलाज के बाद उनकी सेहत में सुधार था। वह मुंबई लौट आए थे, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
ऋषि कपूर
नीतू कपूर
ताज़ा खबरें
टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई नई बजाज पल्सर N160, सामने आए ये फीचर्स
टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई नई बजाज पल्सर N160, सामने आए ये फीचर्स ऑटो
गुजरात: मेहसाणा के मंदिर में लाउडस्पीकर पर भजन बजाने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या
गुजरात: मेहसाणा के मंदिर में लाउडस्पीकर पर भजन बजाने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या देश
ऐपल, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट आईं एकसाथ, बिना पासवर्ड के लॉगिन करना होगा आसान
ऐपल, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट आईं एकसाथ, बिना पासवर्ड के लॉगिन करना होगा आसान टेक्नोलॉजी
कोरोना के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए एशियाई खेल, सितंबर में होना था आयोजन
कोरोना के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए एशियाई खेल, सितंबर में होना था आयोजन खेलकूद
मोटोरोला जल्द लॉन्च कर सकती है अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन, 10 मई को बड़ा इवेंट
मोटोरोला जल्द लॉन्च कर सकती है अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन, 10 मई को बड़ा इवेंट टेक्नोलॉजी
बॉलीवुड समाचार
'लाल सिंह चड्ढा' को बनाने में लग गए 14 साल, आमिर खान ने किया खुलासा
'लाल सिंह चड्ढा' को बनाने में लग गए 14 साल, आमिर खान ने किया खुलासा मनोरंजन
'कॉफी विद करण' का नहीं आएगा नया सीजन, करण जौहर ने की पुष्टि
'कॉफी विद करण' का नहीं आएगा नया सीजन, करण जौहर ने की पुष्टि मनोरंजन
पूजा मिश्रा ने शत्रुघ्न सिन्हा पर लगाए 'सेक्स स्कैम' के आरोप, बोलीं- उन्होंने मेरी वर्जिनिटी बेची
पूजा मिश्रा ने शत्रुघ्न सिन्हा पर लगाए 'सेक्स स्कैम' के आरोप, बोलीं- उन्होंने मेरी वर्जिनिटी बेची मनोरंजन
आमिर लॉन्च करेंगे अपना पॉडकास्ट 'लाल सिंह चड्ढा की कहानियां', 5 मई को आएगा पहला एपिसोड
आमिर लॉन्च करेंगे अपना पॉडकास्ट 'लाल सिंह चड्ढा की कहानियां', 5 मई को आएगा पहला एपिसोड मनोरंजन
कार दुर्घटना में घायल हुईं तनुश्री दत्ता, ब्रेक फेल होने के बाद हुआ हादसा
कार दुर्घटना में घायल हुईं तनुश्री दत्ता, ब्रेक फेल होने के बाद हुआ हादसा मनोरंजन
और खबरें
ऋषि कपूर
जब कैटरीना के चलते पापा ऋषि से गुस्सा होकर रणबीर ने छोड़ दिया था अपना घर
जब कैटरीना के चलते पापा ऋषि से गुस्सा होकर रणबीर ने छोड़ दिया था अपना घर मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? 2020 में रणबीर-आलिया की शादी करने वाले थे ऋषि कपूर
क्या आप जानते हैं? 2020 में रणबीर-आलिया की शादी करने वाले थे ऋषि कपूर मनोरंजन
कपूर खानदान के पुश्तैनी घर में होगी रणबीर-आलिया की शादी
कपूर खानदान के पुश्तैनी घर में होगी रणबीर-आलिया की शादी मनोरंजन
फिल्म 'शर्माजी नमकीन' रिव्यू: जिंदगी का असली स्वाद चखा गए ऋषि कपूर
फिल्म 'शर्माजी नमकीन' रिव्यू: जिंदगी का असली स्वाद चखा गए ऋषि कपूर मनोरंजन
'शर्मा जी नमकीन' से जुड़ीं ये पांच दिलचस्प बातें करेंगी आपको फिल्म देखने पर मजबूर
'शर्मा जी नमकीन' से जुड़ीं ये पांच दिलचस्प बातें करेंगी आपको फिल्म देखने पर मजबूर मनोरंजन
और खबरें
नीतू कपूर
भाग्यश्री से लेकर नीतू तक, शादी के बाद इन अभिनेत्रियों ने फिल्मी दुनिया से बनाई दूरी
भाग्यश्री से लेकर नीतू तक, शादी के बाद इन अभिनेत्रियों ने फिल्मी दुनिया से बनाई दूरी मनोरंजन
नीतू कपूर की टीवी पर एंट्री, इस रियलिटी शो को करेंगी जज
नीतू कपूर की टीवी पर एंट्री, इस रियलिटी शो को करेंगी जज मनोरंजन
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने नेपोटिज्म पर किया करीना-रणबीर का बचाव
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने नेपोटिज्म पर किया करीना-रणबीर का बचाव मनोरंजन
कोरोना वायरस संक्रमित मिले रणबीर कपूर, मां नीतू ने की पुष्टि
कोरोना वायरस संक्रमित मिले रणबीर कपूर, मां नीतू ने की पुष्टि मनोरंजन
नीतू कपूर और वरुण धवन के बाद अब मनीष पॉल भी मिले कोरोना पॉजिटिव- रिपोर्ट
नीतू कपूर और वरुण धवन के बाद अब मनीष पॉल भी मिले कोरोना पॉजिटिव- रिपोर्ट मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022