Page Loader
नव्या नवेली नंदा खुद को नहीं समझती हैं स्टार, अपने सफर को बताया सबसे जुदा
नव्या खुद को क्यों नहीं मानती हैं स्टार? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@navyananda)

नव्या नवेली नंदा खुद को नहीं समझती हैं स्टार, अपने सफर को बताया सबसे जुदा

लेखन पलक
Apr 02, 2024
12:57 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अभिनेताओं के बीच पली-बड़ी होने के बावजूद नव्या फिल्मों से दूर रहीं। हालांकि, वह अपने पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या 2' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्मी खानदान से आने के बाद भी नव्या ने अपने आपको कभी स्टार नहीं माना है। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने इसको लेकर खुलकर बात की।

नव्या

नव्या की यात्रा सभी से अलग

मिड डे के साथ बातचीत में नव्या ने 'व्हाट द हेल नव्या' में काम करने और अपने सफर के बारे में अपने विचार रखे। नव्या के अनुसार उनका सफर भारत की अधिकांश महिलाओं से अलग है क्योंकि वह एक ऐसे परिवार से आती हैं, जिसे बहुत फायदे मिलते हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से चीजें उनके लिए बहुत आसान थीं क्योंकि उनके परिवार का समर्थन था। हालांकि, एक बिजनेसवुमन बनने में मेरी उम्र चुनौतीपूर्ण थी।

चुनैती

काम के आढ़े आती है उम्र

नव्या बताती हैं कि बहुत से लोग उन पर उनकी उम्र के कारण संदेह करते हैं कि वह छोटी हैं तो वह काम करने में असमर्थ हैं। वह बोलीं, "यह ऐसी चीज है, जिसका मैं सामना करती हूं क्योंकि मैं जिस तरह का काम करती हूं वह बहुत गंभीर है। हम मासिक धर्म स्वच्छता या घरेलू हिंसा जैसे कुछ बहुत ही कलंकित विषयों पर विचार साझा करते हैं। शुरुआत के वर्षों में इसका मुझ पर बहुत प्रभाव पड़ा था।"

जानकारी

युवा होकर अपनी आवाज उठाने के काबिल नव्या

नव्या बताती हैं कि अब वह इस संदेह को सकारात्मक रूप से उपयोग करती हैं क्योंकि भारत की अधिकांश आबादी युवा है। उन्हें लगता है कि इस पर गर्व है कि वह एक युवा के रूप में अपनी आवाज को आकार देने में सक्षम हैं।

खुलासा

उपनाम की उपलब्धियां मेरी नहीं- नव्या

नव्या ने खुलासा किया कि उनका झुकाव व्यवसाय की ओर अपने पिता के परिवार के कारण हुआ। मनोरंजन जगत के सितारों से घिरे रहने के बावजूद, नव्या का कहना है कि उनके उपनाम के साथ आने वाली उपलब्धियां उनकी नहीं हैं क्योंकि उनके परिवार ने प्रसिद्धि या स्टारडम के उस स्तर को हासिल करने के लिए अपना सफर में बहुत कड़ी मेहनत की है। हालांकि, उनका मानना है कि एक दिन वह भी उस मुकाम तक पहुंच सकती हैं।

मेहनत

खुदको स्टार नहीं मानती नव्या

नव्या कड़ी मेहनत करने काम करने में विश्वास रखती हैं। वह किसी AC कमरे में बैठने वाले व्यवसायी की तरह नहीं हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या चीज उन्हें जमीन से जोड़े रखती है, तो वह बोलीं, "मैं स्टार नहीं हूं। मैं नहीं मानती कि मैंने कोई बड़ा काम किया है कि किसी भी चीज के बारे में कुछ कहूं या खुदको किसी खास तरीके से पेश कर सकूं। मुझे लगता है कि मेरा सफर अभी शुरू हुआ है।"

नव्या

जमीन से जुड़े रहना नव्या के लिए जरूरी

नव्या आगे कहती हैं, "मेरे लिए यह वास्तव में महत्वपूर्ण है कि मैं लगातार अपने आप को काम करने के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकालूं। मैं जमीन से ऊपर या हवा में नहीं हूं और मैं जहां हूं, वहीं रहकर काफी खुश हूं। मेरा परिवार मुझे हमेशा कुछ और करने की याद दिलाता रहता है। ऐसा करने का एकमात्र तरीका यह है कि अपना सिर नीचे रखें और काम करना जारी रखें।"

जानकारी

ये भी करती हैं नव्या 

नव्या, श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की बेटी हैं। वह अपनी मां और नानी जया बच्चन के साथ पॉडकास्ट करने के अलावा 'प्रोजेक्ट नवेली' चलाती हैं, जो भारत में लैंगिक अंतर पर बात करने के लिए उनकी पहल है। वह काफी मशहूर हैं।