
पेरिस फैशन वीक में रैंप पर उतरीं नव्या नवेली, भर आईं नानी जया बच्चन की आंखें
क्या है खबर?
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने भले ही अभिनय की दुनिया में कदम न रखा हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोंइग किसी हीरोइन से कम नहीं है।
अब एक बार फिर नव्या लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। दरअसल, वह पहली बार रैंप पर उतरी हैं और उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उनकी मां श्वेता बच्चन ने भी इसे लेकर खुशी जाहिर की है।
वीडियो
पेरिस फैशन वीक का हिस्सा बनीं नव्या
नव्या ने अपनी मां श्वेता और नानी के साथ पेरिस फैशन वीक 2023 में शिरकत कीख, जहां उन्हें पहली बार रैंप पर चलते देखा गया।
नव्या की तस्वीरें और पेरिस फैशन वीक की झलकियां श्वेता ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिन्हें देख लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
सामने आए वीडियो में रैंप पर वॉक के दौरान नव्या के चेहरे पर आत्मविश्वास और उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। उनकी मुस्कान ने सबका दिल जीत लिया है।
दिल की बात
भावुक हो गईं मां और नानी
श्वेता ने पेरिस फैशन वीक की कई तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें एफिल टावर के साथ जया बच्चन और नव्या के साथ उनकी तस्वीरें शामिल हैं।
उन्होंने लिखा कि नव्या को रैंप पर देखना उनके और उनकी मां के लिए एक बेहद शानदार और भावनात्मक अनुभव था। जब नव्या रैंप पर चल रही थीं तो श्वेता और जया दोनों की आंखों में आंसू थे।
श्वेता को नव्या का पहला जन्मदिन भी याद आया, जब उन्हाेंने अपना पहला कदम रखा था।
जलवा
ऐश्वर्या ने भी लूटी महफिल
पेरिस फैशन वीक में नव्या की मामी ऐश्वर्या राय बच्चन भी मौजूद थीं। ऐश्वर्या लोरियल पेरिस की भारतीय ब्रांड एंबेसडर हैं और वह हर साल पेरिस फैशन वीक में अपना जलवा बिखेरती हैं।
हमेशा की तरह इस बार भी ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती से सबका ध्यान खींच लिया। ऐश्वर्या के साथ-साथ उनका गाउन भी दर्शकों को बेहद पसंद अया।
उनका एक वीडियो भी समारोह से सामने आया है, जिसमें वह रैंप पर चलते हुए फ्लाइंग किस कर रही हैं।
पेशा
परिवार के बिजनेस से जुड़ी हैं नव्या
नव्या सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।
फिल्मी घराने में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने अपनी शर्तों पर खुद का बिजनेस शुरू किया है। पिछले कुछ वर्षों से वह लगातार महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित सामाजिक विषयों पर काम कर रही हैं।
नव्या अपने पिता का बिजनेस संभाल रही हैं। उन्हें डांस पसंद है, लेकिन एक्टिंग से नव्या दूर भागती हैं। शुरू से ही उनकी दिलचस्पी बिजनेस में रही है।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
पेरिस फैशन वीक की शुरुआत न्यूयॉर्क से होती है, उसके बाद लंदन, फिर मिलान और यह पेरिस में जाकर समाप्त होता है। इसमें कई बड़े फैशन हाउस, ब्रांड और डिजाइनरों के कलेक्शन देखने को मिलते हैं।'फैशन वीक' आयोजित करने वाला न्यूयॉर्क पहला शहर था।