नंदामुरी बालकृष्ण की घुटने की सर्जरी रही सफल, NBK111 की शूटिंग के दौरान लगी थी चोट
तेलुगु फिल्मों के जाने-माने अभिनेता और राजनेता नंदमुरी बालकृष्ण की घुटने की सर्जरी सफल रही है। अब वे तेजी से ठीक हो रहे हैं।
उन्हें अपनी आने वाली फिल्म 'NBK111' के एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान चोट लगी थी। इस चोट में उनके बाएं पैर की क्वाड्रिसेप्स टेंडन फट गई थी और आसपास के टिश्यू को भी नुकसान पहुंचा था। हैदराबाद के डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी की सलाह दी, जो सफलतापूर्वक हुई।
सर्जरी के बाद नंदमुरी की हालत हुई स्थिर
3 घंटे से ज्यादा चली यह सर्जरी बिना किसी कॉम्प्लिकेशन के पूरी हुई। अब बालकृष्ण डॉक्टरों की निगरानी में पूरी तरह स्थिर हैं और जल्द ही रिकवरी शुरू करेंगे।
आपको बता दें, 'NBK111' फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मालनेनी कर रहे हैं। इसमें काजल अग्रवाल और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
डॉक्टरों से पूरी तरह ठीक होने के बाद बालकृष्ण 'देवर' फिल्म के निर्देशक कोराटाला शिवा के साथ एक और नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।