NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मुंबई पुलिस ने मुनव्वर फारूकी को हिरासत में लिया, जानिए क्या है पूरा मामला 
    अगली खबर
    मुंबई पुलिस ने मुनव्वर फारूकी को हिरासत में लिया, जानिए क्या है पूरा मामला 
    पुलिस हिरासत में रहे मुनव्वर फारूकी (तस्वीर: एक्स/@munawar0018)

    मुंबई पुलिस ने मुनव्वर फारूकी को हिरासत में लिया, जानिए क्या है पूरा मामला 

    लेखन पलक
    Mar 27, 2024
    09:46 am

    क्या है खबर?

    'बिस बॉस OTT 2' के विजेता एल्विश यादव का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब 'बिस बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारूकी से जुड़ा विवाद सामने आया है।

    अपने विवादों के लिए सुर्खियों में रहने वाले मुनव्वर एक बार फिर कानूनी मामले में फंस गए हैं।

    दरअसल, मंगलवार को देर रात पुलिस ने मुंबई में एक हुक्का पार्लर पर छापेमारी की, जिसके तहत स्टैंड-अप कॉमेडियन को हिरासत में लिया गया।

    मामला

    इस अधिनियम के तहत मामला किया गया दर्ज

    मुंबई पुलिस के एक अधिकारी का हवाला देते हुए समाचार एजेंसी ANI ने खुलासा किया है कि मुनव्वर के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उन्हें हिरासत से रिहा कर दिया गया है।

    मुनव्वर के ऊपर पर COTPA या सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 के तहत मामला दर्ज किया गया।

    मंएगलवार को हुक्का बार पर हुई इस छापेमारी में मुनव्वर के अलावा 13 और लोगों को हिरासत में लिया गया था।

    बयान

    नोटिस देकर पुलिस ने मुनव्वर को किया रिहा

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने पूछताछ के बाद मुनव्वर को नोटिस देकर छोड़ दिया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है।

    पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमारी टीम को हर्बल के रूप में तंबाकू के इस्तेमाल की जानकारी मिली थी। इसी के आधार पर हुक्का बार पर छापा मारा गया था। हमने वहां इस्तेमाल की गई चीजों को जांच के लिए भेजा है। हिरासत में लिए गए लोगों में मुनव्वर भी शामिल हैं।"

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें पोस्ट:

    Big Boss 17 winner Munawar Faruqui and 13 others were detained and a case has been registered against them in a hookah bar raid in the Fort area last night. All accused were released after questioning: Mumbai Police

    — ANI (@ANI) March 27, 2024

    विवाद

    जेल जा चुके हैं मुनव्वर

    यह पहली बार नहीं है जब 'बिग बॉस 17' के विजेता कानूनी पचड़े में फंसे हों। इससे पहले 2021 में उन्होंने इंदौर सेंट्रल जेल में एक महीने से ज्यादा समय बिताया था।

    दरअसल, उन्हें मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित एक हास्य कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

    गिरफ्तारी के एक महीने बाद कॉमेडियन को जमानत दी गई थी।

    सफर

    राजनीतिक व्यंगों के कारण सुर्खियों में आए थे मुनव्वर

    मुनव्वर के सफर की बात करें तो वह अपने कॉमेडी शो और अपने राजनीतिक व्यंगों के कारण सुर्खियों में आए थे।

    उनकी वीडियो ने उन्हें दर्शकों के बीच प्रसिद्धि दिलाई थी। इसके बाद मुनव्वर, कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' के विजेता बनकर उभरे थे। इसे जीतने के बाद उनकी प्रसिद्धि में इजाफा हुआ।

    इसके बाद वह 'बिग बॉस 17' में धमाल मचाते दिखे थे। उन्होंने अपने खेल से सभी घरवालों को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी हासिल की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुनव्वर फारूकी
    बिग बॉस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    मुनव्वर फारूकी

    कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी कॉमेडी विवाद
    कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को जमानत, लेकिन बाकी चार अभी भी इंतजार में भारतीय कानून
    क्या मुनव्वर फारूकी छोड़ देंगे कॉमेडी? कॉमेडियन ने कहा- नफरत जीत गई बॉलीवुड समाचार
    ये हैं कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' के पांच कन्फर्मड प्रतिभागी कंगना रनौत

    बिग बॉस

    'बिग बॉस OTT' फेम राकेश बापट की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती  राकेश बापट
    बिग बॉस OTT 2: आ गया आखिरी वीकेंड, ये हैं शीर्ष 5 सदस्य बिग बॉस OTT
    बिग बॉस OTT 2: फिनाले से पहले एक नजर इस सीजन के चर्चित विवादों पर बिग बॉस OTT
    'बिग बॉस OTT 2': ग्रैंड फिनाले में सलमान खान के साथ नजर आएंगे रैपर बादशाह  सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025