Page Loader
'इंडियाज गॉट लेटेंट': रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैन को मुंबई पुलिस ने किया तलब, होगी पूछताछ 
रणवीर अल्लाहबादिया-समय रैन को मुंबई पुलिस ने किया तलब

'इंडियाज गॉट लेटेंट': रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैन को मुंबई पुलिस ने किया तलब, होगी पूछताछ 

Feb 11, 2025
01:28 pm

क्या है खबर?

जाने-माने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आपत्तिजनक और विवादित बयान दिया था, जिसके बाद से देश भर में उनका विरोध हो रहा है। कड़े विरोध के बाद रणवीर ने एक वीडियो जारी करते हुए अपने बयान के लिए माफी भी मांगी थी। माफी मांगने के बावजूद रणवीर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा खबर यह है कि अब मुंबई पुलिस ने रणवीर और समय को तलब किया है।

पूछताछ

रणवीर के घर पहुंची मुंबई पुलिस

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने समय और रणवीर के खिलाफ समन जारी किया है। इसकी पुष्टि मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने की है। अब इस मामले में रणवीर और समय से पूछताछ होगी। उधर, रणवीर के वर्सोवा स्थित घर के बाहर 5 पुलिस अधिकारियों की टीम पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस अधिकारियों की टीम रणवीर के घर के बाहर नजर आ रही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो