NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुपरहीरो शक्तिमान पर बन रही फिल्म, निर्माताओं ने जारी किया टीजर
    अगली खबर
    सुपरहीरो शक्तिमान पर बन रही फिल्म, निर्माताओं ने जारी किया टीजर
    अब बड़े पर्दे पर आएगा शक्तिमान

    सुपरहीरो शक्तिमान पर बन रही फिल्म, निर्माताओं ने जारी किया टीजर

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 11, 2022
    10:53 am

    क्या है खबर?

    मुकेश खन्ना 90 के दशक के सबसे लोकप्रिय अभिनेता रहे हैं। उन्होंने धारावाहिक 'शक्तिमान' से हर वर्ग के दर्शकों का दिल जीता। यह किरदार इतना मशहूर हुआ कि इसकी चर्चा आज तक होती है।

    अब इसी तर्ज पर एक फिल्म बनने जा रही है। फिल्म का नाम भी 'शक्तिमान' ही होगा।

    मुकेश खन्ना सोनी टीवी के साथ मिलकर इस फिल्म को बनाने वाले हैं। इसे लेकर खन्ना बेहद उत्साहित हैं।

    आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

    घोषणा

    सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर किया फिल्म का ऐलान

    सोनी TV ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जुड़ा पहला टीजर रिलीज किया है, जो इशारा कर रहा है कि सुपरहीरो शहर को बचाने के लिए दोबारा से वापस आ रहा है।

    टीजर में कहा गया, "जैसा कि मानवता पर अंधेरा और बुराई व्याप्त है, उसके लौटने का समय आ गया है।"

    यह फिल्म तीन हिस्सों में बनेगी, जिसका निर्देशन बेहतरीन निर्देशकों में से एक करने जा रहे हैं। यह फिल्म हिंदी, मलयालम, तेलुगु और तमिल में रिलीज होगी।

    टीजर

    शक्तिमान का चेहरा नहीं आया सामने

    टीजर की शुरुआत में मुंबई के ऊपर छाए घने बादल और कड़कती बिजली दिखाई दे रही है। इसके बाद एक कैमरा हवा में उड़ता हुआ दिख रहा है, जिसके लेंस पर शक्तिमान का लोगो बना हुआ है।

    उसके बाद 'शक्तिमान' की यूनिफॉर्म पहने एक शख्स दिखता है, लेकिन उसका चेहरा नहीं दिखाया गया है। इसमें 'शक्तिमान' को लोगों का हीरो, सुपरहीरो बताया गया है।

    फिल्म में शक्तिमान के किरदार में कौन होगा, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए टीजर

    After the super success of our many superhero films in India and all over the globe, it's time for our desi Superhero! pic.twitter.com/Cu8bg81FYx

    — Sony Pictures Films India (@sonypicsfilmsin) February 10, 2022

    पोस्ट

    तरण आदर्श ने भी दी जानकारी

    फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म की घोषणा की। उन्होंने 'शक्तिमान' का टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'बड़ी घोषणा: सोनी पिक्चर्स 'शक्तिमान' को बड़े पर्दे पर ला रहा है। इस बार शक्तिमान को सिनेमाघरों के लिए बनाया जाएगा। यह एक ट्राइलॉजी होगी।'

    उन्होंने लिखा, 'देश का सबसे बड़ा सुपरस्टार इस किरदार को निभाएगा। एक बड़़े डायरेक्टर इसे डायरेक्ट करेंगे। सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शन्स ने पॉपुलर सुपरहीरो शो 'शक्तिमान' फिल्म के एडेप्शन राइट्स खरीद लिए हैं।'

    आगाज

    1997 में हुई थी शक्तिमान की शुरुआत

    'शक्तिमान' टीवी के सबसे लोकप्रिय शो में से एक रहा है, इसमें मुकेश खन्ना ने शक्तिमान की भूमिका निभाई थी। उनका डबल रोल था। एक में वह पत्रकार गंगाधर थे और दूसरे रोल में सुपरहीरो।

    सुपरहीरो की पहचान छुपाने के लिए वह गंगाधर बने थे, जो काफी बेवकूफियां करता रहता है।

    टीवी पर यह शो 13 सितंबर, 1997 को टेलीकास्ट हुआ और 2005 तक प्रसारित हुआ था। 'शक्तिमान' भारत का पहला सुपरहीरो था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    बॉलीवुड में भी कई सुपरहीरोज फिल्में बनी हैं। 'मिस्टर इंडिया' एक भारतीय सुपरहीरो पर आधारित थी। भारतीय सिनेमा के लिए कृष एक आइकॉनिक सुपरहीरो है। 'द्रोणा' एक सुपरहीरो फिल्म थी। फिल्म 'रा.वन', 'भावेश जोशी सुपरहीरो' और 'ए फ्लाइंग जट्ट' भी इस लिस्ट में शामिल है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    टीवी जगत की खबरें
    आगामी फिल्में
    शक्तिमान

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    बॉलीवुड समाचार

    नई फिल्म साइन करने की तैयारी में संजय दत्त, इस निर्माता से मिलाए हाथ संजय दत्त
    आयुष्मान की 'अनेक' की नई रिलीज डेट जारी, अब इस दिन पर्दे पर आएगी फिल्म आगामी फिल्में
    मार्वल स्टार एंथोनी मैकी के साथ हॉलीवुड फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' में नजर आएंगी प्रियंका हॉलीवुड समाचार
    क्या कॉमेडी फिल्म में वरुण के साथ बनने वाली है पलक तिवारी की जोड़ी? वरुण धवन

    टीवी जगत की खबरें

    'द कपिल शर्मा शो' और 'कौन बनेगा करोड़पति' के मेहमान बनेंगे आयुष्मान खुराना बॉलीवुड समाचार
    टीवी से दूर हैं कई हिट धारावाहिक दे चुकीं निया शर्मा, बोलीं- काम नहीं मिल रहा नागिन टीवी शो
    पिता की इस आदत से दुखी थे जावेद जाफरी, जानिए उनसे जुड़ीं अनसुनी बातें बॉलीवुड समाचार
    क्या राखी सावंत बन गई हैं 'बिग बॉस 15' की पहली फाइनलिस्ट? बिग बॉस

    आगामी फिल्में

    शाहरुख के प्रोडक्शन की अगली फिल्म में दिखेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा शाहरुख खान
    श्रुति के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, फिल्म 'सालार' से सामने आया अभिनेत्री का लुक बॉलीवुड समाचार
    आलिया की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज डेट बदली, अगले महीने इस दिन होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    सलमान की 'टाइगर 3' और शाहरुख की 'पठान' में काम करने को इच्छुक नहीं ऋतिक शाहरुख खान

    शक्तिमान

    क्या आप भारतीय सुपरहीरो शक्तिमान से जुड़ी ये महत्वपूर्ण बातें जानते हैं? टीवी शो
    क्या आप भारतीय सुपरहीरो शक्तिमान से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं? टीवी शो
    लॉकडाउन में लोगों को याद आया अपना बचपन, फिर देखना चाहते हैं ये टीवी सीरीयल्स दूरदर्शन
    पर्दे पर वापसी करने जा रहा आपका पहला सुपरहिरो 'शक्तिमान', सीक्वल पर चल रहा है काम टीवी शो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025