NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पंकज त्रिपाठी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, OTT पर देखिए उनके ये लाजवाब किरदार
    अगली खबर
    पंकज त्रिपाठी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, OTT पर देखिए उनके ये लाजवाब किरदार
    पंकज त्रिपाठी ने जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

    पंकज त्रिपाठी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, OTT पर देखिए उनके ये लाजवाब किरदार

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 18, 2023
    02:43 pm

    क्या है खबर?

    पंकज त्रिपाठी ने फिल्म 'मिमी' में अपने किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ सह-कलाकार का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। उन्होंने यह पुरस्कार अपने दिवंगत पिता को समर्पित किया है।

    'मिमी' में पंकज ने एक टैक्सी ड्राइवर की भूमिका निभाई थी, जो अपने विदेशी सवारी को भारत में सरोगेट मदर दिलाने में मदद करता है। वह मां और बच्चे की पूरी जिम्मेदारी भी उठाता है।

    नजर डालते हैं पंकज के अन्य शानदार सहायक किरदारों पर, जिनका मजा आप OTT पर ले सकते हैं।

    #1

    'मसान'

    2015 की फिल्म 'मसान' में पंकज ने अपने छोटे से किरदार से सबका दिल जीत लिया था।

    फिल्म में ऋचा चड्ढा और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे। इन दोनों का किरदार अपनी-अपनी जिंदगी के अंधेरे से गुजरता है।

    कहानी में पंकज के संवाद ऋचा के किरदार देवी को नई दिशा देने का काम करते हैं। देवी के साथ ही दर्शकों को भी पंकज का यह अंदाज खूब प्रभावित करता है।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    #2

    'न्यूटन'

    2017 में आई फिल्म 'न्यूटन' में राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मतदान पर आधारित थी।

    फिल्म में पंकज ने आत्माराम नाम के सुरक्षा जवान की भूमिका निभाई थी, जिसके ऊपर एक चुनाव बूथ की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

    फिल्म को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। यह फिल्म भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भी भेजी गई थी।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    #3

    'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल'

    'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' भारत की पहली वायुसेना महिला पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है।

    फिल्म में जाह्नवी कपूर ने गुंजन सक्सेना का किरदार निभाया था और पंकज उनके पिता की भूमिका में नजर आए। दोनों कलाकारों ने बाप-बेटी के भावुक रिश्ते को पर्दे पर बखूबी निभाया था।

    फिल्म में पंकज एक ऐसे पिता की भूमिका में थो जो अपनी बेटी को हर बंधन से मुक्त करके उसे उड़ना सिखाना चाहता है।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    #4

    'स्त्री'

    दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' में पंकज ने रूद्र का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने दर्शकों को डराते-डराते खूब हंसाया था। खासकर, रूद्र के किरदार में पंकज के संवाद डरे-सहमे दर्शकों को अचानक से लोटपोट कर देते हैं।

    पंकज का संवाद 'वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है' आज भी खूब लोकप्रिय है।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। 'स्त्री 2' अगले साल रिलीज होगी।

    #5

    'लूडो'

    अनुराग बासु की फिल्म 'लूडो' कोरोना महामारी के बीच नेटफ्लिक्स पर आई थी। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा नजर आए थे।

    इस फिल्म में पंकज ने गैंगस्टर सत्येंद्र उर्फ 'सत्तू भइया' का किरदार निभाया था। उनका किरदार खूंखार और मजेदार दोनों था, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।। 'सत्तू भइया' के मजेदार दृश्य सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    फिल्म 'मिमी' के लिए ही कृति सैनन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। उनके साथ आलिया भट्ट को भी यह पुरस्कार दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए दिया गया। अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंकज त्रिपाठी
    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

    ताज़ा खबरें

    कार के दस्तावेजों को डिजिलॉकर में रखने के कई फायदे, ऐसे करें अपलोड  कार
    जूनियर एनटीआर का फिल्मी दुनिया से है गहरा नाता, क्या आप जानते हैं उनका असली नाम?  जूनियर एनटीआर
    भारत में फिर बढ़ने लगा कोरोना वायरस का प्रकोप, एक हफ्ते में आए 164 नए मामले  कोरोना वायरस
    माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड कॉन्फ्रेंस में AI टूल्स समेत क्या कुछ हुआ पेश? माइक्रोसॉफ्ट

    पंकज त्रिपाठी

    पंकज त्रिपाठी ने बताया क्षेत्रीय भाषा और हॉलीवुड में काम नहीं करने का कारण सेलिब्रिटी गॉसिप
    संजना संघी ने साइन की नई फिल्म! मिला पंकज त्रिपाठी का साथ संजना संघी
    जन्मदिन विशेष: ऋचा चड्ढा की बेहतरीन फिल्में, जिन्हें OTT पर देखना पसंद करते हैं लोग ऋचा चड्ढा
    दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में क्या है खास? अब तक आ चुकी हैं ये जानकारी राजकुमार राव

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

    'तुलसीदास जूनियर' को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, संजय दत्त बोले- मैं प्रोड्यूसर को कभी माफ नहीं करूंगा बॉलीवुड समाचार
    68वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: इन फिल्मों और कलाकारों को किया गया सम्मानित फिल्म पुरस्कार
    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: लोकप्रिय नामों के अलावा ये भी रहीं समारोह की खास बातें मधुर भंडारकर
    शर्मिला टैगोर किराए के लिए करती थीं फिल्में साइन, बताया वापसी के लिए क्यों चुनी 'गुलमोहर' शर्मिला टैगोर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025