Loading...
'एवेंजर्स डूम्सडे' की सबसे महंगी टिकट 3,000 रुपये के पार, रात 3:30 बजे तक चलेंगे शो
'एवेंजर्स डूम्सडे' की एडवांस बुकिंग

'एवेंजर्स डूम्सडे' की सबसे महंगी टिकट 3,000 रुपये के पार, रात 3:30 बजे तक चलेंगे शो

लेखन सयाली
Nov 17, 2026
06:01 pm

क्या है खबर?

मार्वल की नई फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की भारत में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई और प्रशंसक अपनी टिकट बुक करने का मौका नहीं छोड़ रहे। सैकनिल्क के मुताबिक, 'बुकमायशो' पर फिल्म के लगभग 50,000 टिकट पहले ही बिक चुके हैं और इसने 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की कुल कमाई कर ली है। मुंबई में टिकट की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिसमें सबसे महंगा टिकट 3,440 रुपये का है। कई सिनेमाघरों में टिकट की कीमत 2,000 रुपये है।

फिल्म

कई शहरों में शो हुए सोल्ड आउट

इस सुपरहीरो फिल्म के लिए मुंबई के 'पैलेडियम मॉल' में टिकट की कीमत 3,440 रुपये तक है, जो इसे दर्शकों के लिए सबसे महंगे सिनेमाई अनुभवों में से एक बनाती है।

इसके शो रात 12:01 बजे से शुरू होकर रात 11:55 बजे तक उपलब्ध हैं। इसकी स्क्रीनिंग पूरे दिन रखी गई है, जिसमें रात 3:25 बजे का शो भी शामिल है।

मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों में कई शो पूरी तरह सोल्ड आउट भी हो चुके हैं।

एवेंजर्स डूम्सडे

दुनिया भर की कमाई उड़ा देगी होश

'एवेंजर्स: डूम्सडे' का खुमार केवल भारत तक ही सीमित नहीं है। खबरों के मुताबिक, दुनिया भर में इस फिल्म की टिकट की एडवांस बिक्री 140 करोड़ रुपये के भारी-भरकम आंकड़े को पार कर गई है।

महज प्रीमियम-फॉर्मेट की पूर्व बिक्री से ही 24 घंटों के अंदर 1.54 करोड़ रुपये की शानदार कमाई हो चुकी है। भारत में ये फिल्म 17 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, जिसे देखने के लिए मार्वल के प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT