Loading...
भारत में 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए कब सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
भारत में खुला 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के टिकटों का पिटारा

भारत में 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए कब सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

Nov 17, 2026
11:56 am

क्या है खबर?

मार्वल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के लिए भारतीय फैंस में जबरदस्त उत्साह है। यह अगले महीने सिनेमाघरों का रुख करने आ रही है। रिलीज से एक महीने पहले दर्शकों के पास अपनी सीट पक्की करने का मौका आ गया है। हफ्तों के इंतजार के बाद, मार्वल ने मंगलवार, 17 नवंबर को पूरे देश में इसकी एडवांस टिकट बिक्री शुरू कर दी है। बता दें कि 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस और क्रिस हेम्सवर्थ जैसे कलाकार हैं।

बुकिंग

भारत में एडवांस बुकिंग की तारीख और समय

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की एडवांस बुकिंग 17 नवंबर से शुरू हो चुकी है।

बड़े मल्टीप्लेक्स चेन और जनरल स्क्रीनिंग के लिए रेगुलर एडवांस बुकिंग दोपहर 12 बजे IST से शुरू हुई है। दर्शक बुकमायशो और डिस्ट्रिक्ट समेत पॉपुलर ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म से टिकट बुक कर सकेंगे।

टिकट बिक्री का शुरुआती दौर इनफिनिटी विजन-सर्टिफाइड स्क्रीन और बड़े नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन पर फोकस करेगा। बाद में दूसरे सिनेमा फॉर्मेट के लिए बुकिंग शुरू होने की उम्मीद है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

रिलीज

भारत में एक दिन पहले रिलीज होगी फिल्म

एंथनी और जो रूसो द्वारा निर्देशित 'एवेंजर्स: डूम्सडे' 17 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। हालांकि, विर्देशों में इसकी रिलीज तारीख 18 दिसंबर तय है।

भारत में अलग-अलग क्षेत्रों के मार्वल फैंस को ध्यान में रखते हुए निर्माता इसे अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज करेंगे। इसे 2D, 3D, 4DX, ScreenX, IMAX और 'इन्फिनिटी विजन' जैसे प्रीमियम फॉर्मेट में देखा जा सकेगा।

फिल्म में एंथनी मैकी, पॉल रड, सेबेस्टियन स्टेन, टॉम हिडलेस्टन और पेड्रो पास्कल भी मौजूद हैं।

ADVERTISEMENT