NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / '83' में मोहिंदर अमरनाथ करेंगे अपने पिता का रोल, कपिल भी आएंगे नजर
    अगली खबर
    '83' में मोहिंदर अमरनाथ करेंगे अपने पिता का रोल, कपिल भी आएंगे नजर
    कपिल देव और मोहिंदर अमरनाथ

    '83' में मोहिंदर अमरनाथ करेंगे अपने पिता का रोल, कपिल भी आएंगे नजर

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Dec 19, 2021
    08:32 pm

    क्या है खबर?

    रणवीर सिंह फिल्म '83' को लेकर चर्चा में हैं। रणवीर फिल्म में पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव का किरदार निभाएंगे।

    यह फिल्म भारतीय क्रिकेट के 1983 के ऐतिहासिक वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित होगी, जिसके केंद्र में कपिल देव होंगे।

    अब जानकारी सामने आ रही है कि 1983 के वर्ल्ड कप के हीरो मोहिंदर अमरनाथ फिल्म में अपने पिता का रोल करेंगे। साथ ही इसमें कपिल की भी झलक देखने को मिलेगी।

    रिपोर्ट

    मोहिंदर अपने पिता और पूर्व क्रिकेटर लाला अमरनाथ का किरदार निभाएंगे

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म '83' में मोहिंदर अपने पिता लाला अमरनाथ का किरदार निभाते हुए दिखेंगे।

    मालूम हो कि लाला अमरनाथ भी भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं। फिल्म में मोहिंदर का किरदार अभिनेता साकिब सलीम निभा रहे हैं।

    जिस भारतीय टीम ने 1983 में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, मोहिंदर उस टीम के उप-कप्तान थे। अब फिल्म में उनको देखना वाकई में रोमांचकारी होगा।

    मौजूदगी

    ऑडियंस के बीच कपिल भी मैच देखते हुए नजर आएंगे

    एक सूत्र ने कहा, "फिल्म '83' में विश्व कप विजेता टीम के असली हीरो मोहिंदर भी दिखाई देंगे। लेकिन वह फिल्म में अपने पिता का किरदार निभाएंगे। वह सिगार पीते और स्टैंड से अपने बेटे के खेल की सराहना करते दिखेंगे।"

    सूत्र ने बताया कि हमें फिल्म में कपिल की झलक भी देखने को मिलेगी। वह ऑडियंस के बीच बैठकर मैच का आनंद उठाते हुए दिखने वाले हैं।

    खबरों की मानें तो कई और रियल क्रिकेटर्स फिल्म का हिस्सा होंगे।

    रिलीज डेट

    क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    फिल्म क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। हाल में फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने 'U' सर्टिफिकेट और जीरो कट के साथ पास किया।

    इसमें रणवीर की पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कपिल की पत्नी रोमी देव के किरदार में दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है।

    फिल्म के गाने को कंपोजर प्रीतम ने कंपोज किया है। फिल्म को दुनियाभर में अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाना है।

    पोस्टपोन

    कई बार स्थगित हुई फिल्म की रिलीज डेट

    इस फिल्म का 3D वर्जन भी उपलब्ध होगा। यह फिल्म पिछले साल अप्रैल में थिएटर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण संभव नहीं हो पाया।

    कोरोना महामारी के कारण इस साल भी फिल्म की रिलीज को टालना पड़ा था।

    इस फिल्म में ताहिर राज भसीन, जतिन सरना, चिराग पाटिल, हार्डी संधु और ऐमी विर्क जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। पंकज त्रिपाठी भी इस फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    रणवीर सिंह
    कपिल देव

    ताज़ा खबरें

    कार की पावर स्टीयरिंग क्यों होती है खराब? जानिए कैसे करें समाधान  कार
    दिल्ली के जंगपुरा में चला बुलडोजर, मद्रासी कैंप में तोड़ी गईं 300 झुग्गियां; क्या है वजह? दिल्ली हाई कोर्ट
    ममता बनर्जी ने अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का विरोध- अमित शाह अमित शाह
    IPL 2025 में बेहद खराब रहा राशिद खान का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े राशिद खान

    दीपिका पादुकोण

    अंतरराष्ट्रीय लक्जरी ब्रांड चोपार्ड की ब्रांड एंबेसडर बनीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुंबई
    शकुन बत्रा की फिल्म में फिटनेस ट्रेनर की भूमिका निभाएंगी दीपिका पादुकोण मनोरंजन
    दीपिका पादुकोण ने मानसिक स्वास्थ्य के लिए हेल्पलाइन नंबर्स किए शेयर मुंबई
    क्या अपने परिवार के बाद दीपिका पादुकोण भी कोरोना वायरस से हुईं संक्रमित? बॉलीवुड समाचार

    रणवीर सिंह

    क्विज शो 'द बिग पिक्चर' के लिए कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन? रणवीर ने शेयर की जानकारी बॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' दिसंबर में थिएटर में हो सकती है रिलीज मुंबई
    रणवीर के क्विज शो 'द बिग पिक्चर' के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, फॉलो करें तीन स्टेप बॉलीवुड समाचार
    भंसाली के साथ फिर काम करेंगे रणवीर सिंह, अब इस फिल्म के लिए मिलाए हाथ रणबीर कपूर

    कपिल देव

    1975 से 2015: विश्व कप में भारत के पहले मैचों और उनके परिणामों पर एक नज़र पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    1975 से 2019: जानें क्रिकेट विश्व कप के 44 साल के सफर में क्या-क्या बदलाव आए महेंद्र सिंह धोनी
    '83' में रणवीर की पत्नी का रोल करने के लिए दीपिका ने लिए 14 करोड़! दीपिका पादुकोण
    विश्व कप के किस्से: आज ही के दिन वेस्टइंडीज को हराकर विश्व विजेता बना था भारत BCCI
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025