Page Loader
दिलजीत पर बरसे मीका सिंह, बोले- ये क्या बात हुई कि भारत में रिलीज नहीं करेंगे?
मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ से की ये मांग (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@mikasingh)

दिलजीत पर बरसे मीका सिंह, बोले- ये क्या बात हुई कि भारत में रिलीज नहीं करेंगे?

Jun 26, 2025
08:09 pm

क्या है खबर?

इन दिनों गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जब से उनकी फिल्म 'सरदार जी 3' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। विवाद की वजह है फिल्म में काम कर रहीं पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर। मशहूर गायक मीका सिंह ने भी दिलजीत की इस फिल्म का विरोध जताते हुए उन्हें फर्जी गायक बताया था। अब एक बार फिर मीका ने दिलजीत पर हमला बोला है। आइए जानें उन्होंने क्या कहा।

दो टूक

"वो लोगों से माफी क्यों नहीं मांग रहे?"

आज तक को दिए इंटरव्यू में मीका बोले, "पहली बात तो मैं ये बोलूंगा सभी लोगो को जो दिलजीत के फैन हैं कि बहुत ही प्यारा लड़का है। गलती हो जाती है। पर अगर वो माफी मांग लें और लोगों को बता दें कि फिल्म पहले से ही शूट हो चुकी थी तो सही रहेगा।आपने सीधा उसका ट्रेलर भी लॉन्च कर दिया। इतना विवाद यहां हो गया है। पहली बात तो दिलजीत को सामने आने की जरूरत नहीं है।"

सवाल

कोई कुछ बोल ही नहीं रहा- मीका

मीका बोले, "वहां पर उनकी पूरी टीम है। वो जवाब दे दे, लेकिन वो भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। जवाब भी नहीं दे रहे हैं। न ही उन्होंने पोस्ट को डिलीट किया है। फिल्म को एडिट ही कर दें, लेकिन उनकी ओर से कुछ भी नहीं है। वो बोल रहे हैं कि ठीक है हम भारत में नहीं रिलीज नहीं करेंगे, हम ओवरसीज करेंगे तो कहीं ना कहीं ये तरीका उनका गलत है।"

बयान

"एक तो रिलीज के लिए इंतजार नहीं किया, ऊपर से सॉरी नहीं बोल रहे"

मीका कहते हैं, "हमें पाकिस्तानी दर्शक से या पाकिस्तानी अभिनेत्री से दिक्कत नहीं है। न पाकिस्तान से परेशानी है। अभी जो हमारा ये समय चल रहा है। हमारे जो रिश्ते हैं, वो सही नहीं चल रहे हैं तो जब सही नहीं चल रहे हैं आप जब सही हो जाए रिश्ते तब आप फिल्म रिलीज कर सकते थे। जहां इतना आपने इंतजार करा और ऊपर से आप न सॉरी बोल रहे हो न बता रहे हो की हो क्या रहा है।"

सवाल

मीका बोले- जब हानिया ने अपने देश का साथ दिया तो आप खिलाफ क्यों?

मीका ने कहा, "जब वाणी कपूर और फवाद खान की फिल्म रिलीज होने वाली थी, उसके लिए भी मैंने बोला था। जो चीज गलत है वो गलत है। मैं दिलजीत के खिलाफ नहीं। जब पहलगाम आतंकी हमला हुआ था तो हानिया ने अपने देश का समर्थन किया था। 100 प्रतिशत उसने अपने देश का प्रचार किया। आप भी करो न यार, आप भी NDA का साथ दो। देश पहले है। कुछ तो बोलो या पोस्ट डालो या माफी मांग लो।"

जानकारी

दिलजीत पर लग रहे देशद्रोह के आरोप

'सरदार जी 3' का ट्रेलर 23 जून को आया था। इसके बाद से ही दिलजीत पर देशद्रोह के आरोप लग रहे हैं। लोग उन्हें गद्दार कह रहे हैं। उनकी फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी। यह 27 जून को विदेशों में रिलीज हाे रही है।