माइकल जैक्सन की बायोपिक भारत में कब होगी रिलीज? इस दिन दिखेगा 'किंग ऑफ पॉप' का जादू
पॉप के किंग माइकल जैक्सन की जिंदगी पर आधारित नई बायोपिक फिल्म 'माइकल' 24 अप्रैल 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में माइकल के असली भतीजे जाफर जैक्सन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और एंटोनी फुक्वा ने इसका निर्देशन किया है। यह फिल्म माइकल के जैक्सन 5 के शुरुआती दिनों से लेकर उनके एक अकेले सुपरस्टार बनने तक के सफर को बड़े पर्दे पर पेश करेगी।
'माइकल' IMAX के लिए शुरू हो गई हैं एडवांस बुकिंग
'माइकल' को आप IMAX 2D या 4DX फॉर्मेट में देख पाएंगे, जिसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में कोलमैन डोमिंगो और निया लॉन्ग ने माइकल जैक्सन के माता-पिता का किरदार निभाया है, जबकि जॉन ब्रांका की भूमिका में माइल्स टेलर दिखेंगे। 2 घंटे 10 मिनट की यह फिल्म माइकल जैक्सन की निजी जिंदगी और उनके शानदार परफॉरमेंस दोनों की गहराई से पड़ताल करती है। बर्लिन में हुए प्रीमियर में फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन भारत में फैंस अब पॉप के बादशाह की कहानी बड़े पर्दे पर देखने को लेकर बहुत उत्सुक हैं।