Page Loader
'तन्वी द ग्रेट' रिव्यू: फिल्म की जान हैं शुभांगी दत्त, दर्शकों ने कहानी को बताया प्रेरणादायक
'तन्वी द ग्रेट' को देखकर क्या बोली जनता? (तस्वीर: एक्स/@AnupamPKher)

'तन्वी द ग्रेट' रिव्यू: फिल्म की जान हैं शुभांगी दत्त, दर्शकों ने कहानी को बताया प्रेरणादायक

Jul 18, 2025
01:41 pm

क्या है खबर?

पिछले काफी समय से फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' चर्चा में है। इस फिल्म के जरिए अनुपम खेर ने करीब 23 साल बाद निर्देशन की दुनिया में वापसी की है। 'ओम जय जगदीश' (2002) के बाद यह उनके निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म है। इस फिल्म के जरिए शुभांगी दत्त ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। 'तन्वी द ग्रेट' आखिरकार 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आइए जानते हैं फिल्म देखकर जनता ने क्या कहा।

कहानी

फिल्म की कहानी जान लीजिए

'तन्वी द ग्रेट' 21 साल की तन्वी रैना की कहानी है, जो ऑटिज्म डिसऑर्डर से पीड़ित है। तन्वी अपने साहस और हौसले के दम पर सबको चौंका देती है। फिल्म में तन्वी का किरदार शुभांगी दत्त निभा रही हैं। फिल्म में उनके काम को काफी सराहा जा रहा है। दर्शक शुभांगी की अदाकारी के मुरीद हो गए हैं। लोग इस फिल्म की कहानी को प्रेरणादायक बता रहे हैं। इसकी कहानी हंसी-ठिठोली और आंसूओं से भरी है।

एक्टिंग

इस साल सबसे बड़ी प्रेरक फिल्म 

कुछ लोग इस फिल्म के फर्स्ट हाफ की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ को दूसरा भाग पसंद आ रहा है। शुभांगी ने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। एक यूजर ने लिखा, 'एक समीक्षक होने के नाते मैं कह सकता हूं कि यह इस साल कि सबसे बड़ी प्रेरक फिल्म है। अगर कोई कहे यह काम आप के बस का नहीं है तो उस 'तन्वी द ग्रेट' की टिकट उसे दे दीजिएगा सोच बदल जाएगी ग्रेट फिल्म।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

प्रतिक्रिया

शुभांगी की हो रही खूब तारीफ

एक ने लिखा, 'फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' एक शक्तिशाली और दिल को छू लेने वाली बेहतरीन फिल्म है। अनुपम के शानदार काम के लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए। शुभांगी कमाल की हैं। पूरी स्टार कास्ट कमाल की हैं। बेहतरीन सिनेमा के लिए जरूर देखें।' एक लिखते हैं, 'शुभांगी अपने गंभीर अभिनय से आपका दिल पिघला देती हैं। अनुपम का निर्देशन दिल को छू लेने वाला है। 'तन्वी द ग्रेट' सिर्फ एक सिनेमा नहीं है, बल्कि एक उत्सव है।'

ट्विटर पोस्ट

अनुपम के अभिनय की प्रशंसा कर रहे लोग

निर्देशक

'सितारे जमीन पर' की तरह है फिल्म की कहानी 

एक ने लिखा, 'जिंदगी का एक सबक। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि यह दिल को छू लेने वाला अनुभव है। शुभांगी ने अपनी फिल्म में कमाल किया है। सभी सितारे चमक रहे हैं। फिल्म की कहानी 'सितारे जमीन पर' की तरह है, लेकिन ज्यादा गहराई है। बहुत प्यारी फिल्म।' शुभांगी और अनुपम के अलावा इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, नासिर, पल्लवी जोशी, बोमन ईरानी और करण टैकर जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो