मारिस्का हार्गिटे रचेंगी इतिहास, 15 साल बाद कोई महिला संभालेगी एमी अवार्ड्स की कमान
अभिनेत्री मारिस्का हार्गिटे 14 सितंबर, 2026 को लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में आयोजित होने वाले 78वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स की मेज़बानी करने जा रही हैं। इसके साथ ही व k एक नया इतिहास रचेंगी, क्योंकि पूरे 15 साल के लंबे अंतराल के बाद कोई महिला इस प्रतिष्ठित शो की कमान संभालने वाली हैं। इस भव्य पुरस्कार समारोह का सीधा प्रसारण टीवी पर NBC) चैनल पर देखा जा सकेगा, जबकि डिजिटल दर्शक इसे 'पीकॉक' (Peacock) ऐप पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। इस शानदार शो की शुरुआत रात 8 बजे ईटी (ET) यानी सुबह 5 बजे पीटी (PT) से होगी।
मारिस्का ने जताई खुशी
मारिस्का की इस मेजबानी से इस बार कुछ बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि पिछले कुछ सालों में ज्यादातर केनन थॉम्पसन और नेट बार्गात्जे जैसे कॉमेडियन और देर रात ही शो होस्ट करते रहे हैं। टीवी शो 'लॉ एंड ऑर्डर: SVU' में ओलिविया बेंसोन के अपने यादगार किरदार के लिए पहचानी जाने वाली और कई एमी अवार्ड्स जीत चुकीं मारिस्का का कहना है कि उन्हें इस बार टीवी की कहानियां कहने वालों को सामने लाने और ये दिखाने में बहुत खुशी होगी कि कहानियां कैसे हर जगह लोगों को आपस में जोड़ती हैं।