LOADING...
'मर्दानी 3' की OTT रिलीज से उठा पर्दा, कब-कहां देख सकेंगे रानी मुखर्जी की फिल्म?
'मर्दानी 3' की OTT रिलीज पर अपडेट

'मर्दानी 3' की OTT रिलीज से उठा पर्दा, कब-कहां देख सकेंगे रानी मुखर्जी की फिल्म?

Mar 12, 2026
07:03 pm

क्या है खबर?

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' जनवरी, 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस क्राइम-थ्रिलर फ्रैंचाइजी के साथ अभिनेत्री अपने यादगार किरदार शिवानी शिवाजी राय के साथ पर्दे पर लौटी थीं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कारोबार लगभग 60.50 करोड़ रुपये के आसपास रहा था, जबकि दुनियाभर में इसने 6 हफ्तों के अंदर 74.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ था। सिनेमाघरों में ठीक-ठाक प्रदर्शन करने के बाद, रानी अभिनीत 'मर्दानी 3' डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है।

रिलीज

जानिए 'मर्दानी 3' OTT पर कब रिलीज होगी

सैकनिल्क के मुताबिक, 'मर्दानी 3' को इसी महीने डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। OTT प्ले की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया कि फिल्म 27 मार्च, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हो सकती है। हालांकि, निर्माता यशराज फिल्म्स की तरफ से इन रिपोर्ट्स पर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। इस बीच, OTT प्ले का अनुमान है कि फिल्म को सब्सक्राइबर्स के लिए हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

कास्ट

'मर्दानी 3' की कास्ट और कहानी

फिल्म में रानी के अलावा, मल्लिका प्रसाद, जानकी बोड़ीवाला और जिशु सेनगुप्ता अहम किरदार में शामिल हैं। कहानी मुंबई शहर में सामने आए एक अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी जांच की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय को दी जाती है। निर्माताओं ने फिल्म के जरिए डीप-फेक और साइबर जबरन वसूली जैसे अपराधिक मुद्दों पर भी प्रकाश डाला है। 'मर्दानी 3' से पहले इसकी 2 अन्य किस्तें 'मर्दानी' (2014) और 'मर्दानी 2' (2019) आ चुकी हैं।

Advertisement