NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / गाना चोरी के आरोपों पर बोले मनोज मुंतशिर- 'तेरी मिट्टी..' कॉपी निकला तो लिखना छोड़ दूंगा
    अगली खबर
    गाना चोरी के आरोपों पर बोले मनोज मुंतशिर- 'तेरी मिट्टी..' कॉपी निकला तो लिखना छोड़ दूंगा
    मनोज मुंतशिर ने गाना चोरी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

    गाना चोरी के आरोपों पर बोले मनोज मुंतशिर- 'तेरी मिट्टी..' कॉपी निकला तो लिखना छोड़ दूंगा

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 23, 2021
    01:04 pm

    क्या है खबर?

    कलम के बाहुबली कहे जाने वाले मनोज मुंतशिर आजकल विवादों में हैं। सोशल मीडिया पर वह अपनी एक कविता को लेकर लोगों के निशाने पर हैं।

    लोगों का कहना है कि उन्होंने रॉबर्ट जे लेवरी की कविता 'कॉल मी' का हिंदी अनुवाद करके अपने नाम से छपवा लिया। कुछ लोग 'केसरी' में उनके गाने 'तेरी मिट्टी' पर भी सवाल उठा रहे हैं। अब आखिरकार मनोज मुंतशिर ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ दी है।

    आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

    स्पष्टीकरण

    'तेरी मिट्टी..' पर क्या बोले मनोज?

    'तेरी मिट्टी..' को एक पाकिस्तानी गाने की नकल बताया जा रहा है।

    ईटाइम्स से मनोज ने कहा, "जिस वीडियो को देख 'तेरी मिट्टी..' को कॉपी करने की बात कही जा रही है, वो 'केसरी' की रिलीज के कई महीने बाद अपलोड किया गया।"

    उन्होंने कहा, "उस गाने की सिंगर पाकिस्तानी नहीं, बल्कि हमारी अपनी लोक गायिका गीता रबारी हैं। अगर ये साबित हो जाए कि 'तेरी मिट्टी' किसी गाने की कॉपी है तो मैं हमेशा के लिए लिखना छोड़ दूंगा।"

    सफाई

    कविता चोरी करने के आरोपों पर किया ट्वीट

    मनोज मुंतशिर पर रॉबर्ट जे लेवरी की कविता 'कॉल मी' को चोरी करने का आरोप लगा है। लोगों का कहना है कि यह कविता मनोज मुंतशिर की 2018 में छपी किताब 'मेरी फितरत है मस्ताना' में छपी थी।

    इस पर मनोज ने ट्वीट किया, '200 पन्नों की किताब और 400 फिल्मी व गैर फिल्मी गाने मिलाकर सिर्फ चार लाइनें ढूंढ पाए? इतना आलस? और लाइनें ढूंढो, मेरी भी और बाकी लेखकों की भी। फिर एक साथ फुरसत से जवाब दूंगा।'

    कारण

    अचानक ही निशाने पर क्यों आ गए मनोज मुंतशिर?

    मनोज मुंतशिर से जब पूछा गया कि अचानक ही उन पर इतने आरोप क्यों लग रहे हैं? जवाब में मनोज बोले, "लोग मुझ पर इसलिए हमला बोल रहे हैं, क्योंकि मैंने मुगलों पर एक वीडियो बनाया था, जिसमें मैंने उनके खिलाफ कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें 'डकैत' बताया था, जिनका महिमामंडन किया गया है।"

    बता दें कि मनोज मुंतशिर ने कुछ वक्त पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने मुगल बादशाहों की तुलना 'डकैतों' से की थी।

    लोकप्रियता

    मनोज मुंतशिर किसी पहचान के मोहताज नहीं

    मनोज मुंतशिर का असली नाम मनोज शुक्ला है। 27 फरवरी, 1976 को उत्तरप्रदेश के अमेठी में जन्में मनोज आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

    अपनी कलम की बदौलत वह देशभर में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। हिन्दुस्तानी सिनेमा की नई क्रांति 'बाहुबली' के तमाम हिंदी डायलॉग मनोज ने ही लिखे हैं।

    फिल्म 'रुस्तम' का मशहूर गाना 'तेरे संग यारां..' इन्हीं की कलम से निकला है। मनोज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के लिरिक्स भी लिख चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    सोनू पर लगा 20 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स चोरी का आरोप- रिपोर्ट मुंबई
    बेलमकोंडा श्रीनिवास अभिनीत 'छत्रपति' की हिन्दी रीमेक में नजर आएंगी नुसरत भरूचा प्रभास
    बॉलीवुड के एक नए प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं अभिनेता करणवीर शर्मा मुंबई
    राजकुमार और कृति अभिनीत फिल्म 'हम दो हमारे दो' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी रिलीज डिज्नी+ हॉटस्टार

    सोशल मीडिया

    व्हाट्सऐप ग्रुप इन्फो में होंगे बदलाव, नए फीचर पर काम कर रही है मेसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप
    फिल्ममेकर प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी करेंगी बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू मुंबई
    ट्विटर पर बॉट अकाउंट्स पहचानना होगा आसान, ऑटोमेटेड अकाउंट्स पर दिखेंगे लेबल्स ट्विटर
    'फौदा' के हिन्दी संस्करण की कश्मीर में शूटिंग शुरू, सुधीर मिश्रा कर रहे निर्देशन इजरायल

    मनोरंजन

    ट्विटर पर ट्रेंड हुआ बॉयकॉट शाहरुख खान, जानिए कारण ट्विटर
    क्या महेश मांजरेकर की फिल्म 'व्हाइट' में हो गई तब्बू की एंट्री? बॉलीवुड समाचार
    मुदस्सर अजीज की फिल्म 'डबल XL' नजर आ सकती हैं सोनाक्षी और हुमा कुरैशी अक्षय कुमार
    'वेलकम बैक' में डायरेक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड को दे दिया था मेरा रोल- मल्लिका शेरावत अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025